फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Issue of shortage of teachers raised in schools

Panipat News: स्कूलों में उठा शिक्षकों की कमी का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Issue of shortage of teachers raised in schools
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सोमवार को एल्डिको स्थित अपने कार्यालय पर जनसमस्या सुनी। यहां हलके से लेकर जिला व प्रदेश से भी लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक चार घंटे चलने वाला जनसमस्या दरबार देर शाम छह बजे तक चला। शिक्षा मंत्री ने डीसी और एसपी से संबंधित समस्याओं को लेकर स्वयं फोन कर समाधान कराया। बाकी समस्याओं के समाधान को लेकर संंबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सोमवार सुबह नौ बजे एल्डिकाे स्थित आवास कार्यालय पर जनसमस्या सुननी शुरू की। उनके सामने पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिला समेत प्रदेशभर से लोग पहुंचे। इनमें कुछ शिकायत शिक्षा विभाग से संबंधित रही।
विज्ञापन

जबकि कुछ लोगों ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी करने और स्कूलों को अपग्रेड करने से संबंधित रही। शिक्षा मंत्री ने लोगों की समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया। इसके अलावा लोगों की पुलिस और प्रशासन से संबंधित शिकायत रही। शिक्षा मंत्री ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से संबंधित शिकायतों को लेकर स्वयं फोन कर मामलों में उचित कार्रवाई करने की बात कही। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग को साथ लेकर काम कर रही है। लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान किया जाता है। प्रशासनिक अधिकारी जनता समाधान शिविर लगाकर हर रोज लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed