{"_id":"6a62b3137d85be3d310041c7","slug":"issue-of-illegal-warehouses-in-residential-area-reaches-resolution-camp-panipat-news-c-244-1-pnp1001-161132-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रिहाइशी इलाके में गैर-कानूनी गोदामों का मुद्दा समाधान शिविर में पहुंचा, लोगों ने कार्रवाई की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रिहाइशी इलाके में गैर-कानूनी गोदामों का मुद्दा समाधान शिविर में पहुंचा, लोगों ने कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन
पानीपत। शहर के नूरवाला की इंदिरा विहार कॉलोनी के रिहाइशी इलाके में बिना अनुमति चलाए जा रहे अवैध गोदामों और ट्रांसपोर्ट गतिविधियों का मुद्दा वीरवार को जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में गूंजा। स्थानीय निवासियों ने उपायुक्त के नाम शिकायत देकर गैरकानूनी औद्योगिक गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
राजीव कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि रिहाइशी इलाके में बड़े-बड़े गोदाम बनाकर वेस्ट व पुराने कपड़ों का व्यापार किया जा रहा है। माल लोड-अनलोड करने के लिए बीच गली में घंटों ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक खड़े रहते हैं। इससे जाम लग जाता है और हादसों का खतरा बना रहता है। गोदामों में न तो कोई फायर सेफ्टी उपकरण हैं और न ही फायर विभाग की अनुमति है। इससे किसी बड़ा कांड होने का अंदेशा बना है। लोगों को स्कूल व ड्यूटी जाने के समय देरी हो जाती है। ऐसे में कई बार डायल 112 तक बुलानी पड़ती है। मॉडल टाउन में खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या रखी
जिला सचिवालय में आयोजित जनता समाधान शिविर में नौ लोगों ने अपनी शिकायत रखी। अहर गांव के रमेश ने फिरनी पर किए कब्जे और अनीता देवी, मीना कुमारी, राकेश व संजीत ने महराना मार्ग से कब्जे हटाने की मांग रखी। हुसैनी ने पेंशन बनवाने और मॉडल टाउन के हरिश्चंद्र ने क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएं। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आपराधिक व धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।