फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ISI handlers are preparing sleeper cells in the Yamuna river bed

Panipat News: यमुना की खादर में स्लीपर सेल तैयार कर रहे आईएसआई हैंडलर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
ISI handlers are preparing sleeper cells in the Yamuna river bed
पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नोमान इलाही की गिरफ्तारी होने के बाद यमुना खादर का इलाका एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई यमुना की खादर में स्लीपर सेल तैयार कर रही है। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा उनके सॉफ्ट टारगेट हैं। कैराना निवासी आईएसआई एजेंट इकबाल काना को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। नोमान से हुई पूछताछ में भी यह बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इकबाल काना और उसके साथी कई अन्य युवकों के संपर्क में थे।
विज्ञापन

यमुना नदी हरियाणा और यूपी के बीच बॉर्डर का काम करती है। हरियाणा की और यमुना नगर, करनाल और पानीपत जिले हैं। तो वहीं यूपी की ओर सहारनपुर और शामली जिले हैं। खास तौर पर कैराना अधिक सुर्खियों में रहता है। कैराना से पहले भी आईएसआई के एजेंट को गिरफ्तार किया जा चुका है। कैराना के रहने वाले इकबाल काना, दिलशाद, हमीदा और शाहिद आईएसआई के लिए काम करते हैं। इकबाल काना क्षेत्र में युवाओं से संपर्क करता है। करीब नौ साल पहले पहले शामली पुलिस ने कलीम को गिरफ्तार किया था। कलीम भी इकबाल के संपर्क था। अब नोमान इलाही की गिरफ्तारी के बाद भी इकबाल काना का नाम सामने आया है। यही नहीं नोमान से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इकबाल के संपर्क में कुछ अन्य युवक भी हैं। उसके परिजन भी इसकी आशंका जता चुके हैं। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां भी इस क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
ये होते हैं स्लीपर सेल
स्लीपर सेल सामान्य रूप से आतंकी संगठनों के लिए काम करते हैं। वे संगठन द्वारा दिया गया काम पूरा करते हैं। वे सामान्य रूप से अपना काम करते रहते हैं। लोगों के बीच घुल-मिलकर रहते हैं। किसी भी तरह से पहचान में नहीं आते हैं। वे टास्क मिलते ही अपना काम पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :

जिले में स्लीपर सेल का पहले कोई मामला सामने नहीं आया है। पुलिस नोमान इलाही के मामले में भी जांच कर रही है। उनसे पूछताछ के आधार पर बाकी लोगों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed