फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IOCL captured the overall trophy

Panipat News: आईओसीएल ने किया ओवरऑल ट्राॅफी पर कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
IOCL captured the overall trophy
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में 11वें राज्य स्तरीय वसंतोत्सव 2025 : पुष्प प्रदर्शनी एवं पुष्प प्रतियोगिता का हंसी और रंगों का संदेश देते हुए समापन हो गया। विभिन्न संस्थाओं के विद्यार्थियों व लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। हर कोई फूलों की किस्मों को देखकर आह्लादित हो गया। इस बार भी प्रतियोगिता में आईओसीएल ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जताया। सेल्फी विद फ्लावर में सुमन ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि टीवी सीरियल की अभिनेत्री रजनी गुप्ता, कॉलेज कार्यकारिणी के सदस्य कपिल गुप्ता, डॉ. गीता गुप्ता, और कॉलेज के पूर्व प्रधान डॉ. एसएन गुप्ता रहे। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, डॉ. मोनिका खुराना और वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रवि कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

निर्णायक प्रो. अन्नू आहूजा, डॉ. मोनिका खुराना और प्रो. तन्नु मेहता रही। दिनेश गोयल ने कहा कि युवाओं का जीवन भी फूलों की तरह नाजुक है और उनमें भी फूलों की तरह दूसरों के लिए समर्पित होने का भाव होना चाहिए। युवाओं की जरा सी लापरवाही न सिर्फ उनके खुद के भविष्य को जोखिम में डालती है बल्कि उनकी असफलता का उनके परिवार भी बुरा प्रभाव पड़ता है। महासचिव महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इंसान के लिए प्रकृति से बड़ा कोई डॉक्टर नहीं है। वे खुद भी जब काम के बोझ से थक जाते है तो उनमें नया जोश फूंकने का काम बाहर बिखरी हरियाली और रंग-बिरंगे फूल ही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि पानीपत में औद्योगिक नगरी होने के कारण प्रदूषण का स्तर कई बार खतरनाक स्थिति में होता है। इन सबके बीच वसंतोत्सव नया जीवन और सोच पैदा करता है। युवाओं में प्रकृति और अपने जीवन के प्रति प्रेम बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। हमें इन फूलों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस अवसर पर डॉ. एसके वर्मा, डॉ. मुकेश पुनिया, डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. प्रियंका चांदना, डॉ. रवि कुमार, प्रो. मयंक अरोड़ा, डॉ. बलजिंदर सिंह, दीपक मित्तल, माली नगीना व रामभरोसे मौजूद रहे ।

ये रहे परिणाम ः रंगोली प्रतियोगिता में एसडी पीजी कॉलेज के मोहित और काजल की रंगोली प्रथम रही। एमएएसडी स्कूल के हर्मन और नवप्रीत की रंगोली द्वितीय और एपिट एसडी इंडिया पानीपत की तनिष्का, रिमझिम, साहिल, अंकिता की रंगोली ने तृतीय स्थान मिला। हैंड पेंटिंग प्रतियोगित में एमएएसडी स्कूल के गीत पांडे और एसडीवीएम सिटी के दक्ष संयुक्त रूप से प्रथम, एमएएसडी स्कूल के शिवम और जीविका द्वितीय और एमएएसडी स्कूल की वंशिका औरएसडी पीजी कॉलेज के हर्ष संयुक्त रूप से तृतीय रहे। सेल्फी विद फ्लावर्स छात्रा वर्ग में बीए अंग्रेजी ऑनर्स की सुमन, एमकॉम द्वितीय की स्नेह देसवाल द्वितीय और एपिट एसडी इंडिया की तानी तृतीय रही। छात्र वर्ग में बीए-तृतीय के अनुज प्रथम, एमए-अंग्रेजी के रोहित द्वितीय और बीए-द्वितीय के रोमित तृतीय स्थान पर रहे। एसडीवीएम सिटी के योगवता व रिओना को सांत्वना पुरस्कार मिला। महिला प्राध्यापक में वाणिज्य विभाग की प्रो. शिल्पा ठाकुर प्रथम, कंप्यूटर साइंस विभाग की प्रो. एकता द्वितीय और भौतिकी विभाग की प्रो. दिव्या और गृह विज्ञान विभाग की प्रो. तन्नु मेहता संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। पुरुष प्राध्यापक वर्ग में वाणिज्य विभाग के प्रो. आशीष प्रथम, वाणिज्य विभाग के प्रो. मनोज द्वितीय और प्रशासनिक विभाग के दीपक मित्तल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed