फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Investors filed two more cases against the company

Panipat News: निवेशकों ने कंपनी पर कराए दो और मुकदमे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Investors filed two more cases against the company
पानीपत। ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी मामले में दो और मुकदमे पुलिस ने दर्ज किए हैं। थाना सदर व मतलौडा पुलिस ने निवेशकों के बयान पर ये केस किए हैं। जिसमें सोसायटी के सीएमडी समीर अग्रवाल, ब्रांच मैनेजर, चेस्ट इंचार्ज से लेकर क्लर्क तक को नामजद किया है।
विज्ञापन

इनमें चार मामले पहले से ही दर्ज है। अब तक कंपनी के निदेशकों पर जिला में छह मुकदमे हो गए हैं। पुलिस ने दो सीएससी संचालकों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। निवेशक आरोपियों की गिरफ्तारी की लगातार मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

निवेशक राजकुमार ने बताया कि उसने 5300 रुपये मासिक की तीन साल की आरडी कराई कंपनी में कराई थी। जो 30 नवंबर 2024 को पूरी हो चुकी है। उसे 2,50,165 रुपये मिलने थे लेकिन आज तक नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी कॉलोनी के कमल किशोर ने अपनी मां राजरानी के नाम 26 जनवरी 2022 को तीन हजार रुपये प्रति माह की आरडी कराई थी। 26 जनवरी 2025 को उसे 1.41 लाख रुपये मिलने थे। बोहली के मलकित सिंह ने पांच हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से तीन साल की आरडी कराई। 26 माह में 1.30 लाख रुपये व पत्नी के नाम से 26 हजार जमा कराए। हरविंद्र सिंह ने 25 हजार और सिठाना निवासी मनप्रीत सिंह ने 65 हजार रुपये जमा कराए और कंपनी ने लेन देन बंद कर अपनी ब्रांच बंद कर दी।
उनके साथ योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी की गई। मामले में पुलिस ने सीएमडी समीर अग्रवाल, ददलाना ब्रांच मैनेजर मनीष शर्मा, चेस्ट ब्रांच मैनेजर सचेत सांगवान, हरियाणा हेड आकाश श्रीवास्तव, क्लर्क शवाब हुसैन, मलकित, कमल व हरविंदर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मतलौडा : दूसरी तरफ मतलौडा थाना पुलिस ने भी ब्रांच मैनेजर मनीष पर केस दर्ज किया है।
आरोप है कि कमलेश कुमारी, चमेली, गुड्डी, रितु, रतन सिंह, सूबे सिंह के पैसे आरडी व एफडी में निवेश करा मैच्योरिटी होने पर भी नहीं लौटाए। उसका कार्यालय बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed