{"_id":"69cee2ab556b950b2908c7f4","slug":"investigation-started-at-all-three-levels-including-the-education-department-board-and-police-panipat-news-c-244-1-sknl1016-154823-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिक्षा विभाग के साथ बोर्ड और पुलिस तीनों स्तर पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिक्षा विभाग के साथ बोर्ड और पुलिस तीनों स्तर पर जांच शुरू
विज्ञापन
पानीपत। जिले के इसराना और डाहर परीक्षा केंद्रों पर 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल के मामले ने जिला शिक्षा व्यवस्था में हलचल मचा दी है। जांच के आधार पर दोनों परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की जांच में खुलासे के बाद परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी, केंद्र अधीक्षक और स्टाफ ने छात्रों को नकल कराने में भूमिका उजागर हुई है। शिक्षा विभाग के साथ बोर्ड और पुलिस तीनों स्तर पर जांच शुरू कर दी है। ऐसे में परीक्षार्थियों के साथ शिक्षकों व पुलिसकर्मियों की धड़कन तेज हो गई है। बोर्ड अधिकारियों ने दावा किया परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को बंद कर नकल कराई जाती थी और जैसे ही फ्लाइंग टीम पहुंचती, कैमरे चालू कर दिए जाते थे। टीम के जाने के बाद कैमरे फिर बंद कर दिए जाते और नकल जारी रहती थी। जांच में दो फरवरी और 12 मार्च की परीक्षाओं की वीडियो फुटेज में स्टाफ और पुलिसकर्मी स्वयं नकल सामग्री उपलब्ध कराते नजर आए।
डाहर गांव के स्कूल स्थित केंद्र पर आईटी और एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा के दौरान 32 छात्रों को पकड़ाहै। इनके खिलाफ यूएमसी (अनुचित साधन) केस दर्ज किए गए। वहीं कई शिक्षक और कर्मचारी बिना पहचान पत्र के ड्यूटी करते पाए गए। स्थानीय निरीक्षण टीम के कुछ सदस्यों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। विभाग ने दोषी पुलिसकर्मियों, केंद्र अधीक्षक और स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है।