फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Investigation launched in the case of recovery by tampering with electricity meters

Panipat News: बिजली मीटरों में गड़बड़ी कर वसूली के मामले में जांच बैठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Investigation launched in the case of recovery by tampering with electricity meters
इसराना। बिजली मीटरों में गड़बड़ी करने और उपभोक्ताओं से वसूली के मामले में बिजली निगम के अधिकारियों ने जांच बैठा दी है। एक्सईएन के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है । अधिकारियों का कहना है जांच में दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत राजेश ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री अनिल विज को भेजी थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसराना सब डिविजन में तैनात जेई, लाइनमैन, एएफएम, चालक और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मीटरों में रीडिंग का खेल कर हैं। पहले उपभोक्ताओं से रुपये लेकर मीटरों को धीमा कर दिया जाता है। कुछ लोग खुद भी अपने मीटरों की रीडिंग कम कर लेते हैं। आरोप है कि कुछ मीटरों को जला दिया जाता है। साथ की कुछ मीटरों को बिना रजिस्टर में दर्ज किए ही स्टोर में रखवा दिया जाता है। आरोप है कि लैब में भी मीटरों की जांच नहीं कराई जाती। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि एक हजार से अधिक मीटर स्टोर में रखे हुए हैं। जिससे बिजली निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। शिकायत के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। अधीक्षण अभियंता ने इस पूरे प्रकरण में जांच बैठा दी है। उनका कहना है कि जांच में भी भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


----वर्जन
जेई और कुछ कर्मचारियों पर बिजली मीटर में गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं। प्रकरण की जांच एक्सईएन को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्म सुहाग, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed