{"_id":"67825ecbeb1d8dc933029ecd","slug":"internship-prepares-a-strong-foundation-for-career-dr-ajay-panipat-news-c-244-1-sknl1016-130377-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर्नशिप कॅरिअर के लिए तैयार करती है मजबूत नींव : डॉ. अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर्नशिप कॅरिअर के लिए तैयार करती है मजबूत नींव : डॉ. अजय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। आईबी कॉलेज की इंटर्नशिप सेल की ओर से शुक्रवार को इंटर्नशिप के संबंध में सेमिनार का किया गया।कार्यक्रम में राजनीतिक विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर खुशबू मुख्य वक्ता रहीं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इंटर्नशिप कॅरिअर के लिए मजबूत नींव तैयार करती है।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के समय में इंटर्नशिप न केवल छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है बल्कि उनके कॅरिअर के लिए एक मजबूत नींव तैयार करती है। आईबी कॉलेज छात्रों को कौशल विकास और अनुभावात्मक शिक्षा के लिए नई शिक्षा नीति-2020 कि दृष्टि के अनुरूप इंटर्नशिप जैसे प्लेटफार्म का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इंटर्नशिप कॉर्डिनेटर माधवी ने कहा कि इंटर्नशाला पोर्टल के द्वारा विद्यार्थी घर बैठे ही नौकरियों और इंटर्नशिप के विभिन्न अवसरों को तलाश कर सकते है। नई शिक्षा नीति ने विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप करना अनिवार्य है। मुख्य वक्ता खुशबू ने इंटर्नशाला का उपयोग करके अपनी रुचि और कौशल के अनुसार सही इंटर्नशिप चुनने के तरीके, आवेदन प्रक्रिया और प्रोफाइल को आकर्षक बनाने के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इंटर्नशाला पर मौजूद कंटेंट राइटिंग, डिजिटल मार्केटिंग, वेब डेवलपमेंट, ग्राफिक डिजाइन जैसे विभिन्न क्षेत्रों की इंटर्नशिप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि छात्रों को अपनी रुचि और दीर्घकालिक करिअर लक्ष्यों के अनुसार इंटर्नशिप का चयन करना चाहिए। महाविद्यालय से सभी विभागों के शिक्षकों ने सेमिनार का लाभ उठाया। मंच संचालन डॉ. ज्योति गहलोत ने किया।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद
विज्ञापन