फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Instructions issued for an inquiry following complaints regarding meat shops.

Panipat News: मांस बिक्री की दुकानों की शिकायत पर जांच के दिए निर्देश

Fri, 26 Jun 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 26 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued for an inquiry following complaints regarding meat shops.
हाईवे किनारे दुकानों पर कार्रवाई करते पंचायत विभाग के अ​धिकारी। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। गोहाना-पानीपत मार्ग पर नायक बस्ती के पास संचालित मांस बिक्री की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने जनता समाधान शिविर में उपायुक्त को लिखित शिकायत दी ग्रामीणों के आरोप हैं कि लंबे समय से इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों की इस गंभीर शिकायत पर उपायुक्त ने तुरंत संज्ञान लिया और मौके पर ही एसडीएम इसराना को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। डीसी के आदेश के बाद हरकत में आए एसडीएम ने पंचायत विभाग की एक विशेष टीम को मौके पर भेजा। पंचायत विभाग के जेई शिवरतन, जेई अंकित, ग्राम सचिव अजय और अंकित ने नायक बस्ती पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकानदारों से बातचीत की और उन्हें दुकानें बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अवैध दुकानों से फैल रही गंदगी, राहगीर परेशान
शिकायतकर्ता राहुल, कुलदीप, मंगी, सोमबीर, लालजी और नीरज ने बताया कि गोहाना-पानीपत मुख्य मार्ग पर स्थित इन दुकानों के कारण आसपास के पूरे क्षेत्र में भारी गंदगी और बदबू फैलती है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ वहां से गुजरने वाले राहगीरों का जीना भी दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सोनू, राजेश, सुभाष, धर्मपाल व रामफल ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) को अवगत कराया गया था। दुकानों को तुरंत प्रभाव से सील कर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

------
मांस बिक्री की दुकानों की शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन, जांच के दिए निर्देश

इसराना। गोहाना-पानीपत मार्ग पर नायक बस्ती के पास संचालित मांस बिक्री की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जनता समाधान शिविर में उपायुक्त को शिकायत दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने एसडीएम इसराना को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पंचायत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और दुकानदारों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकानों के कारण क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अवैध दुकानों को सील कर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed