फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Instructions given for investigation on complaint of reducing income in Family ID

Panipat News: फैमिली आईडी में आय कम करवाने की शिकायत पर जांच के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for investigation on complaint of reducing income in Family ID
पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में वीरवार को 90 लोगों ने अपनी शिकायतें दी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार ने फैमिली आईडी में आय कम करने के एक मामले में संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। उपायुक्त ने तथ्य सही न मिलने पर संबंधित व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

धर्मगढ़ के अशोक कुमार ने कहा कि उसकी आय कम है जबकि फैमिली आईडी में ज्यादा दर्शाई गई है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि समाधान शिविर में फैमिली आईडी में अपनी आय कम करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे रहे हैं तो उनकी पहले विभाग जांच की जाएगी। यह गलत मिलने पर उनके खिलाफ प्रशासन को गुमराह करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कोई अधिकारी व कर्मचारी अब इन आदेशों की अवहेलना करेगा तो उसकी एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि शिविर में आने वाली समस्याओं का समाधान करना तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed