फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Install solar pump, save diesel and electricity, will get 75 percent subsidy

सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Install solar pump, save diesel and electricity, will get 75 percent subsidy
पानीपत। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान अभियान के तहत सोलर पंप लगाने, डीजल व बिजली बचाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत हरियाणा के किसानों को सोलर पंप पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुडडा ने बताया कि राज्य सरकार की किसानों को सिंचाई के लिए 3 एचपी से 10 एचपी क्षमता के सरफेस मोनोब्लॉक और सबमर्सिबल सोलर पंप पर 75 प्रतिशत अनुदान राशि है। इसके ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता ऑनलाइन आवेदन करने के लिए संबंधित किसान का परिवार पहचान पत्र का होना आवश्यक है।
विज्ञापन

यह सुविधा उन किसानों को प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी जिनके पास बिजली पंप का कनेक्शन नहीं है । किसानों के पास कृषि भूमि की जमाबंदी व फर्द होनी चाहिए। खेत में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली जैसे टपका, फव्वारा सिंचाई या भूमिगत पाइप लाइन स्थापित होनी चाहिए या पंप लगाने के लिए पहले से स्थापित कर लेने का प्रमाण - पत्र अथवा शपथ पत्र होना चाहिए।इसके लिए किसान, गौशाला, जल उपभोक्ता संगठन व समुदाय, समूह आधारित सिंचाई आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चरण में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किसानों को लाभ दिया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अधिकृत कंपनी का चयन आवेदक द्वारा ऑनलाइन करना होगा व देय राशि आवेदन फार्म के साथ ऑनलाइन या चालान के माध्यम से जमा होगी। आवेदन हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल पर किया जाएगा। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed