फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inspired to become self-reliant

Panipat News: आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Inspired to become self-reliant
समालखा। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सेवा पखवाड़े की शुरुआत मंगलवार को समालखा खंड के मनाना गांव से की। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला मिशन निदेशक डॉ. किरण सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण कर किया। उन्होंने महिलाओं को रोजगार से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुंतजिर आलम ने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान उन गांवों में विशेष कार्यक्रम होंगे जहां सबसे अधिक समूह सक्रिय हैं और महिलाएं उद्यमिता में आगे हैं। इन गांवों में पौधरोपण, सफाई अभियान और कन्वर्जेंस मेले का आयोजन होगा। वर्तमान में गांव मनाना में 42 समूह सक्रिय हैं जिनसे 441 परिवार जुड़े हैं। महिलाएं इनसे ऋण लेकर आजीविका बढ़ा रही हैं। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणी प्रबंधक राज कुमार ने महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी और पौधारोपण में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed