{"_id":"68869a1d1c86036cbc05c3de","slug":"inspection-of-the-under-construction-overbridge-panipat-news-c-244-1-pnp1006-141005-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निर्माणाधीन ओवरब्रिज का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निर्माणाधीन ओवरब्रिज का किया निरीक्षण
विज्ञापन
- ओवरब्रिज निर्माण में प्रयोग सामग्री की जांच करा छह महीने में पूरा करने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। हरियाणा स्टेट रूरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन के महानिदेशक वीरेंद्र मलिक रविवार को मनाना रेलवे फाटक पर छह साल से निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे। ओवरब्रिज के पैनल बार-बार गिरने व ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने ठेकेदार को लताड़ लगाई। साथ ही पुल निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच करा छह महीने में पुल को पूरा करने के आदेश दिए।
पंचकूला से अधिकारियों को साथ लेकर आए एचएसआरडीसी के एमडी वीरेंद्र मलिक ने ब्रिज का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एमडी को बताया कि करीब छह साल से मनाना नरायणा डोढ़पुर और खलीला गांव के लोगों को आने-जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने के लिए बच्चों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बीमार व आपातकालीन स्थिति में मरीज को लेकर जाने के लिए 10 किमी का चक्कर काटना पड़ता है। एचएसआरडीसी के एमडी वीरेंद्र मलिक को ग्रामीणों ने नारायणा फाटक खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों को समालखा आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। एमडी ने नारायणा फाटक को जल्द खुलवाने का आश्वासन दिया। मौके पर एचएसआरडीसी एक्सईएन सविरा पन्नू, जेई कुलदीप नैन, ग्रामीण आजाद राठी, विनोद, ओम प्रकाश, रोहित और पालेराम मौजूद रहे।