फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   INSO shouts for student union elections, ready for agitation if not announced by August 5

Panipat News: इनसो ने छात्रसंघ चुनाव के लिए भरी हुंकार, पांच अगस्त तक घोषणा नहीं तो आंदोलन को तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
INSO shouts for student union elections, ready for agitation if not announced by August 5

विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश में गठबंधन सरकार की सहयोगी पार्टी जजपा की छात्र इकाई इनसो ने छात्र संघ के चुनाव के लिए सरकार को अल्टीमेटम दिया है। इसके तहत अगर पांच अगस्त तक चुनाव की घोषणा नहीं की जाती तो छह अगस्त को हिसार में होने वाले इनसो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बड़ा फैसला लिया जाएगा।

शुक्रवार को स्काईलार्क में छात्र संघ चुनाव को लेकर आयोजित संवाद में पहुंचे जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि छह अगस्त को इनसो का 21वां स्थापना दिवस हिसार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इसी वर्ष से प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल कर स्टूडेंट डेमोक्रेसी को बहाल किया जाए। कोरोना काल के बाद देशभर में सभी गतिविधियां पूरी तरह शुरू हो चुकी हैं। अब छात्रों को उनके अधिकारों से वंचित रखने का कोई औचित्य नहीं है। इसके लिए छात्र संगठन इनसो किसी भी तरह के संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो छात्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर सदैव आगे रही है। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने युवाओं को स्थापना दिवस का न्योता दिया। इनसो के छात्र नेता बलराज देशवाल और राजेंद्र जैलदार ने स्थापना दिवस सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान, राष्ट्रीय सचिव सुरेश काला, जिला प्रधान सुरेंद्र धौला, धर्मबीर राठी, सोहनलाल बठला, युवा जिला प्रधान टीपू पौड़िया, जिला प्रवक्ता जयदेव नौल्था आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed