फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inquiry committee may submit report of disturbances in deputy mayor's ward till 16

सीएम के आदेशों पर अब डिप्टी मेयर के वार्ड में विकास कार्यों की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Inquiry committee may submit report of disturbances in deputy mayor's ward till 16
पानीपत। डिप्टी मेयर के वार्ड नंबर छह में निगम के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और गड़बड़झाले का एक और मामला सामने आया है। इसकी पोल स्वयं पूर्व मेयर सुरेश वर्मा ने खोलते हुए अधिकारियों और मौजूदा जनप्रतिनिधियों पर गड़बड़झाले के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने सीएम को भी दी है। सीएम के आदेश पर इन विकास कार्यों की जांच के लिए जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों और इंजीनियरों की कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी को 16 जून तक जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी।
विज्ञापन

पूर्व मेयर का आरोप है कि डिप्टी मेयर रविंद्र फुले के वार्ड में करीब सवा करोड़ रुपये के ऐसे चार विकास कार्यों को भुगतान किया गया है, जिनका धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। इसके सभी सबूत उनके पास हैं। वहीं, डिप्टी मेयर का कहना है कि उनके वार्ड में सभी काम सही हुए हैं। वह इसके लिए मौका रिपोर्ट से लेकर हर सबूत दिखाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड नंबर छह के इन विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत लेकर पूर्व मेयर, पूर्व पार्षद खुद सीएम हाउस तक पहुंचे थे, जिसके बाद सीएम की ओर से जिला उपायुक्त को इनकी जांच के आदेश 27 मई को जारी किए गए और एक माह में इनकी जांच रिपोर्ट मांगी गई। उपायुक्त ने नौ जून को अधिकारियों की एक कमेटी बनाकर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। अब अधिकारियों को यह रिपोर्ट 16 जून तक देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed