{"_id":"6882afd2c14b02fd860276e6","slug":"innocents-are-not-safe-in-panipat-second-incident-in-four-days-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140864-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत में सुरक्षित नहीं मासूम चार दिन में दूसरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत में सुरक्षित नहीं मासूम चार दिन में दूसरी वारदात
Fri, 25 Jul 2025 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:42 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में मासूम बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए। चार दिन में छह साल की दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म की वारदात सामने आई। लगातार सामने आ रही वारदात से शहरवासी भी हैरान है।
हाल ही में सोमवार की रात को तहसील कैंप थाना क्षेत्र की कॉलोनी में एक अधेड़ से मां के साथ सो रही छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। यह मामला पूरे हरियाणा में सुर्खियों में आया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना के तीन दिन बाद ही एक नया मामला सामने आ गया। इस मामले में भी पड़ोस में रहने वाले युवक पर छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी युवक की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया गया है।
सीमा विवाद में उलझी किला और चांदनीबाग थाना पुलिस : वारदात किला और चांदनीबाग थाना क्षेत्र की सीमाक्षेत्र में होने की बात सामने आई थी। सूचना मिलते ही थाना किला पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन मामला चांदनी बाग थाना क्षेत्र में होने के कारण इसकी सूचना चांदनीबाग थाना पुलिस को दी गई। ब्यूरो