फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   INLD leader Dr Rajpal Rod joins congress in presence of Bhupender Hooda

Haryana: इनेलो के डॉ. राजपाल रोड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा रहे मौजूद

Tue, 02 Jul 2024 01:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 01:17 AM IST
सार

डॉ. राजपाल रोड़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में चंडीगढ़ में कांग्रेस में शामिल हो गए।

विज्ञापन
INLD leader Dr Rajpal Rod joins congress in presence of Bhupender Hooda
चंडीगढ़ में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन करते हुए डॉ. राजपाल रोड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों में हलचल पैदा हो गई है। नेताओं का पाला बदलने का दौर चालू है। सोमवार को इनेलो के पानीपत के डॉ. राजपाल रोड़ ने इनेलो को अलविदा कह दिया। उनके पास इनेलो के जिला कार्यकारी अध्यक्ष का पद बताया गया है। उन्होंने चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी को हरियाणा में अपनी हार का एहसास हो गया है।इसलिए वह जनता की नजरों में धूल झोंकने के लिए आनन-फानन में घोषणाएं कर रही है लेकिन जनता अब उसके झांसे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन


जनता चुनाव में बीजेपी से 10 साल के अत्याचार का बदला लेगी और इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। उन्होंने डॉ. राजपाल रोड़ को पार्टी में पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि डॉ. राजपाल रोड़ बहुत मेहनती नेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके आने से कांग्रेस और मजबूत होगी। प्रदेश में इनेलो व जजपा का कोई जनाधार नहीं है। लगातार कांग्रेस का कुनबा विस्तार ले रहा है और नए लोगों के साथ आने से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर और जोर पकड़ती जा रही है।


डॉ. राजपाल रोड़ के पास कोई पद नहीं था- राठी
इनेलो के पानीपत ग्रामीण के अध्यक्ष कुलदीप राठी ने कहा कि डॉ. राजपाल रोड़ के पास पार्टी में कोई पद नहीं था। उनको पार्टी ने कोई पद पत्र नहीं दिया है। इनेलो के जिला अध्यक्ष हेमराज जागलान हैं। डॉ. राजपाल रोड़ के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed