फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   INLD leader accused of deadly attack

Panipat News: इनेलो नेता पर जानलेवा हमले करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
INLD leader accused of deadly attack
पानीपत। सेक्टर 18 में कोर्ट में पेशी पर जा रहे एक एक्टिवा सवार को स्कोर्पियो ने टक्कर मार दी और उसे कुचलने का प्रयास किया। एक्टिवा सवार ने इस जानलेवा हमले का आरोप इनेलो नेता व उसके भाई पर लगाया है। पीड़िता का इनेलो नेता के साथ कोर्ट केस चल रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राजाखेड़ी गांव निवासी बलबीर मलिक ने बताया कि वह फिलहाल परिवार के साथ सेक्टर 18 में रहता है। उसका काफी समस से गांजबड़ गांव निवासी कुलदीप राठी व उसके भाई जयदीप राठी के साथ प्रॉपर्टी के लिए विवाद चल रहा है। कोर्ट का फैसला उसके हक में है। कुलदीप राठी इस फैसले पर स्टे चाहता है। स्टे मामले की चार अप्रैल को आरके मेहता की अदालत में सुनवाई थी। वह घर से एक्टिवा पर कोर्ट जाने के लिए निकला था। उसके घर के पास ही एक स्कोर्पियो गाड़ी खड़ी थी। जब वह घर से निकला तो स्कोर्पियो सवारों ने उसका पीछा किया। एक एक्टिवा पर एक युवक भी उसका पीछा कर रहा था। महिला पुलिस थाना के पास उन्होंने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी और उसको कुचलने का प्रयास किया गया। वह किसी तरह से वहां से बचकर कोर्ट में पहुंचा और उसने अपना बेटे दीपक को वहां बुलाया और पुलिस को सूचना दी। उन्हें शक है कि ये हमला कुलदीप राठी व जयदीप राठी ने कराया है। वहीं इस बारे में कुलदीप राठी का कहना है कि उनके ऊपर गलत आरोप लगाए गए हैं । वह किसी भी जांच के लिए तैयार है। ये मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट का जो भी फैसला होगा उन्हें मंजूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed