{"_id":"666a3949986759323f0155a4","slug":"information-slip-released-for-nta-exam-admit-card-will-be-available-on-15th-panipat-news-c-244-1-sknl1016-119542-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एनटीए परीक्षा के लिए सूचना पर्ची जारी, 15 को मिलेगा प्रवेश-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एनटीए परीक्षा के लिए सूचना पर्ची जारी, 15 को मिलेगा प्रवेश-पत्र
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा अर्थात यूजीसी नेट के लिए एनटीए ने सूचना पर्ची जारी कर दी गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यूजीसी नेट एनटीए डॉट एसी डॉट इन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर्ची से ही उन्हें पता चलेगा कि उनका परीक्षा केंद्र किसी जिले या शहर में बन रहा है।
वहीं, जारी अधिसूचना के अनुुसार 15 जून को अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे जिन्हें दिखाकर वे परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं। परीक्षा 18 जून को होना प्रस्तावित है। परीक्षा के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी को दो पेपर देने होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने आवेदन संख्या व जन्म तिथि का उपयोग करके अपनी परीक्षा सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
अधिसूचना के अनुुसार यूजीसी नेट परीक्षा 83 विषयों के लिए देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 15 जून को उपलब्ध होगा और परीक्षा 18 जून को होगी।
विज्ञापन
यह ध्यान रखना आवश्यक है कि यह पर्ची प्रवेश पत्र नहीं है बल्कि उस शहर के बारे में अग्रिम जानकारी है जिसमें परीक्षा केंद्र स्थित है। जिन उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची को डाउनलोड करने या जांचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, वे सहायता के लिए एनटीए हेल्पलाइन 01140759000 पर संपर्क कर सकते हैं या यूजीसीनेट एट द रेट एनटीए डॉट एसी डॉट इन पर ईमेल कर सकते हैं।
पूछे जाएंगे 150 सवाल -
यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर तीन घंटे का होगा। इसमें 150 वैकल्पिक सवाल किए जाएंगे। पेपर एक कॉमन है जिसे हर उम्मीदवार का देना अनिवार्य है। पेपर 50 अंक का होगा और पेपर दो 100 अंक का होगा।
ऐसे करें डाउनलोड -
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यूजीसीनेट डॉट एनटीए डॉट एसी डॉट इन पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट जून 2024 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें। आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें। इसके बाद सिटी स्लिप स्र्क्रिन पर प्रदर्शित होगा जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।