फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Information on government support for startups

Panipat News: स्टार्टअप के लिए सरकारी सहयोग पर दी जानकारी

Thu, 28 Aug 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 28 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Information on government support for startups

विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में बुधवार को वाणिज्य विभाग की ओर से भारत सरकार की निर्यात बंधु योजना के अंतर्गत निर्यात जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम पीढ़ी के उद्यमियों व विद्यार्थियों को निर्यात क्षेत्र के अवसरों से अवगत कराना रहा। मंच संचालन प्रो. आंचल बतरा ने किया। मुख्य वक्ता सदस्य व्यवसाय उत्कृष्टता सहायता टीम डीजीएफटी अरुण नरूला और युवा पेशेवर डीजीएफटी अभिषेक रहे। अरुण नरूला ने विद्यार्थियों को निर्यात दस्तावेजीकरण, व्यापार नीतियां, प्रोत्साहन योजनाएं व स्टार्टअप के लिए सरकारी सहयोग पर जानकारी दी। छात्रों को अपने क्षेत्र के विशेष उत्पादों की पहचान कर उनकी अंतरराष्ट्रीय मांग समझनी चाहिए। अभिषेक ने कहा कि निर्यात केवल व्यापार नहीं बल्कि राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में योगदान है। कॉलेज प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने छात्रों को वैश्विक व्यापार में पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि यह सत्र छात्रों की दृष्टि को व्यापक करेगा। इस मौके पर प्रो. अजय पाल, प्रो. माधवी व डॉ. ज्योति गहलोत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed