Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   information every moment of the day

Panipat News: दिन में पल-पल की जानकारी लेते थे साइबर ठग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
information every moment of the day
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) के सेवानिवृत अधिकारी को साइबर ठगों ने 17 दिन तक तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इन 17 दिनों में उनकी पूरी निगरानी की गई। खास बात यह है कि उन्हें साइबर ठगी का अहसास तक नहीं होने दिया और काम कराते रहे।
यहां तक कि साइबर ठगों ने उनकी दिनचर्चा की भी जानकारी जुटा ली थी। दिन में कई-कई बार उन्हें कॉल करते थे। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास सबसे पहली कॉल 16 अक्तूबर को आई थी। इसके बाद से आरोपी उन्हें लगातार कॉल करते रहे। 17 अक्तूबर को उन्होंने खाते में 6.70 लाख रुपये भी जमा करा लिए। इसके बाद 1 नवंबर तक उन्हें डिजिटल अरेस्ट रखा। इन 17 दिनों में उनकी हर गतिविधि पर नजर रख गई और एक व्यक्ति लगातार फोन पर उन्हें फॉलो करता रहा। इस बीच उन्हें भी अहसास नहीं हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हो रही है। 1 नवंबर को 15 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कराकर साइबर ठगों ने उन्हें केस से बाहर होने की बात कही। इसके भी दो दिन बाद पीड़ित को साइबर ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खातों की डिटेल खंगालनी शुरू की : साइबर क्राइम थाना पुलिस जिन खातों में ठगी की धनराशि ट्रांसफर की गई उनकी डिटेल खंगाल रही है। कुछ खातों को होल्ड भी कराया जा रहा है। साथ ही कॉल डिटेल के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed