{"_id":"67f43cec8608d03fc80f1971","slug":"inflow-increased-moisture-became-a-hindrance-in-purchase-panipat-news-c-244-1-pnp1006-134903-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आवक बढ़ी, खरीद में नमी बनी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आवक बढ़ी, खरीद में नमी बनी बाधा
विज्ञापन
पानीपत। अनाज मंडी में गेहूं की आवक बढ़ गई है। मंडियों में अब तक 21,560 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। आवक के मुकाबले गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। सोमवार को गेहूं में नमी बताकर कुछ किसानों से गेहूं की खरीद नहीं की गई। जिससे उनको परेशानी हो रही है।
उल्लेखनीय है कि खेतों में कंबाइन से गेहूं की कटाई का कार्य तेज हो गया है। इसके साथ ही किसान गेहूं लेकर मंडियों में पहुंच रहे है। सोमवार को मंडियों में 8470 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 6160 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। अब तक करीब 12,300 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
किसान रामफल, रामेश्वर और रामबीर ने बताया कि वह रविवार को मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे थे लेकिन छुट्टी होने के कारण खरीद नहीं हो पाई। सोमवार को गेहूं में नमी बताकर खरीद नहीं की गई। जिससे उनको परेशानी हो रही है। साथ ही मंडी में सफाई व्यवस्था को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। जिससे किसानों को स्वयं सफाई कर गेहूं को सुखाने के लिए फैलाना पड़ रहा है। मंडी में सुविधाओं के अभाव के कारण किसानों को कई समस्या हो रही है।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी की सचिव आशा देवी ने बताया कि मंडियों में किसान बड़ी मात्रा में गेहूं लेकर पहुंच रहे है। जिसको लेकर कमेटी ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही किसानों को रात में ठहरने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अब तक करीब 21560 में से 12,300 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।