{"_id":"57d5aae44f1c1bbc61318e2e","slug":"inelo-meeting-surendra-workers-meeting-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आमजन में रोष: सुरेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आमजन में रोष: सुरेंद्र
ब्यूरो पानीपत
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो के प्रदेश महासचिव व हलका समालखा प्रभारी सुरेंद्र दहिया ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल का जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में करनाल में 25 सितंबर को मनाया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर से लाखों लोग पहुंचेंगे। सुरेंद्र दहिया रविवार को समालखा के शहरी अध्यक्ष लेखराज खट्टर के कार्यालय पर स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
कहा आठ जोन बनाकर कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। जिसमें वे शहर से लेकर गांवों में घर-घर जाकर लोगों को जननायक की जयंती का न्योता देने के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताएंगे। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर व्यक्ति सरकार से परेशान है। युवाओं को रोजगार नहीं है। किसानों को फसल का दाम नहीं मिलता तो उद्योग धंधे ठप्प हैं।
प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। महिला उत्पीडऩ की घटनाएं बढ़ गई हैं। शहरी अध्यक्ष लेखराज खट्टर ने कहा कि समालखा हलके से सैंकड़ों वाहनों में हजारों लोग करनाल पहुंचेंगे। इनेलो प्रदेश की जनता की उम्मीद है और आने वाला समय इनेलो का होगा। इसके वरिष्ठ नेता देवेंद्र सहरावत ने कहा कि रैली को लेकर शहर व गांवों में दौरा कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा पहुंचने न्योता देंगे। उनकी अगुवाई में सैंकड़ों लोग रैली में पहुंचेंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान शुगनचंद रोड, बहन फूलवती, ऋषिपाल रावल, रामपाल छौक्कर, देवेंद्र सहरावत, बिजेंद्र करहंस, प्रवीन दीवाना, सूबेदार राममेहर सहित काफी लोग उपस्थित थे।