{"_id":"6ab98d2e196cd6e6500d2dfe","slug":"industry-and-trade-affected-by-flawed-policies-baghel-panipat-news-c-244-1-pnp1006-164977-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत नीतियों के कारण उद्योग और व्यापार प्रभावित : बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत नीतियों के कारण उद्योग और व्यापार प्रभावित : बघेल
Mon, 28 Sep 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
मतलौडा पंजाबी धर्मशाला में आयोजित बैठक में मौजूद कांग्रेस सचिवजितेंद्र बघेल व अन्य। संवाद
मतलौडा। हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र बघेल ने रविवार को मतलौडा की पंजाबी धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जितेंद्र बघेल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण उद्योग और व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। युवाओं के सामने रोजगार का संकट है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के कारण युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार 80 करोड़ लोगों को राशन देने की उपलब्धि गिनाने के बजाय यह बताए कि लोगों को रोजगार और बेहतर शिक्षा के अवसर क्यों नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानीपत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री, जो कभी पूरे एशिया में अपनी पहचान रखती थी, आज संकट के दौर से गुजर रही है। किसान, व्यापारी और मजदूर महंगाई की समस्या से परेशान हैं। हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। सरकार को कानून-व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। बघेल ने चुनाव प्रक्रिया पर राहुल गांधी की ओर से उठाए गए सवालों का भी जिक्र किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया तक सीमित रहने के बजाय बूथ और गांव स्तर पर सक्रिय होने व लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं उठाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, जिला पानीपत ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक, जिला पार्षद प्रतिनिधि अनिल मलिक, सितेंद्र जांगड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा, सुरेंद्र गौड़, खुशीराम जागलान, जगबीर मलिक और रंजीत रोड़ मौजूद रहे। संवाद