{"_id":"5f0cce268ebc3e63e3292590","slug":"industrialist-of-panipat-make-machine-panipat-news-knl372639185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत के उद्यमी बनाएंगे थ्री डी चादर बनाने वाली मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत के उद्यमी बनाएंगे थ्री डी चादर बनाने वाली मशीन
विज्ञापन
एलएसी पर भारत और चीन के बीच टकराव का सीधा प्रभाव उद्योगों पर पड़ा है। चीन की हरकत से गुस्साएं उद्यमियों ने चीन की मशीनों और अन्य उत्पादों का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया है। अब ना तो उद्यमी चीन से मशीन खरीद रहे हैं और ना ही कोई उत्पाद। पानीपत के उद्यमियों की 30 एसोसिएशन मीटिंग कर चीन का बहिष्कार कर चुकी है। सेक्टर 29 पार्ट वन में प्रसिद्ध उद्यमी हरचरण सिंह धम्मू ने अपनी ही फैक्टरी में ये मशीनें तैयार कर ली है। ये मशीनें देश भर में काम करेंगी।
हर चरण सिंह धम्मू ने बताया कि देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। हमारी मशीनें पूरी तरह सक्षम है। ये मशीनें चीन से अच्छी तकनीक की है। हम मशीनें देने के बाद उद्यमियों को एक साल की फ्री सर्विस भी देंगे। सीएनसी, वीएमसी,प्लेनोमिलन लग चुकी है। वेलवेट कपड़ा बनाने की मशीनें तैयार की जा रही है। पहले भी इसकी सप्लाई कर चुके हैं। वाटर जेंटल लोन मशीन का निर्माण छाजपुर स्थित दूसरी यूनिट में चल रहा है।
चाइना की मशीनों को मात देंगी हमारी मशीनें
धम्मू बताते हैं कि हम मशीनों की तकनीक पर ध्यान दे रहे हैं। ताकि मशीनें ब्रेकडाउन ना हो। जबकि चाइना मशीन बेचने के बाद सर्विस नहीं देता, जबकि हम इसकी पूरी सर्विस देंगे। सरकार भी भारत में मशीने बनाने पर सब्सिडी देगी।
विज्ञापन
मशीनों से ये उत्पाद बनेंगे
पानीपत के उद्यमी थ्री डी चादर बनाने की मशीनों का निर्माण कर रहे हैं। अब चीन से ये मशीनें नहीं मंगवाएंगे। उद्यमी चीन पर बिल्कुल भी निर्भर नहीं रहेंगे। ये मशीनें बनाने के बाद एक साल तक बिना किसी पैसे के उद्यमियों को इसकी सर्विस भी दी जाएगी। इसके अलावा डाइंग की मशीनें भी बनाई जा रही है। ये मशीनें तैयार होने से दूसरे देशों को टेक्स भी नहीं देना पड़ेगा।