फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Industrial city became spiritual through recitation of verses

Panipat News: श्लोकोच्चारण से अध्यात्ममय हुई औद्योगिक नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
Industrial city became spiritual through recitation of verses
पानीपत। गीता महोत्सव पर शिवाजी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। महोत्सव के समापन पर बुधवार को भक्ति गीतों पर भावपूर्ण प्रस्तुतियों से कलाकारों ने सबका मन मोह लिया। इसके साथ गीता के श्लोकों का पाठ किया गया। इससे औद्योगिक नगरी का वातावरण अध्यात्ममय हो गया। इस दौरान आयोजित प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

नगराधीश टिनू पोसवाल मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव से युवा पीढ़ी को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि संतों की बदौलत आज हिंदू समाज आगे बढ़ा है और हमें समाज को नई दिशा देने वाले संतों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारतीय संस्कृति की बेजोड़ मिसाल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत हर गली-हर घर में देखने को मिल रही है। इससे भारत का गौरव और भी ज्यादा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि स्वामी ज्ञानानंद महाराज की अगुवाई में जिस तरह से गीता का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, उससे भारतीय संस्कृति, धर्म एवं दर्शन पर गहरा प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता एक ग्रंथ ही नहीं बल्कि जीने का सिद्धांत है। जिला प्रशासन व शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर कार्य किया है। इसलिए आज शहर पूरा गीतामय हो गया है। इससे पूर्व में बुधवार को ही ग्लोबल चैंटिंग के तहत विभिन्न स्कूलों व शिवाजी स्टेडियम में एक साथ गीता के श्लोकों का मंत्रोचार किया। समापन कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों व स्कूलों बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की प्रदर्शनी से भी आमजन ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। नगराधीश टिनू पोसवाल ने स्कूलों व सांस्कृतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed