फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Industrial areas are the target of snatchers, workers leaving the factory are the targ

Panipat News: औद्योगिक क्षेत्र झपटमारों के निशाने पर, फैक्टरी से छुट्टी कर निकल रहे श्रमिक निशाने पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Industrial areas are the target of snatchers, workers leaving the factory are the targ
पानीपत । पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक झपटमारों के निशाने पर है। झपटमार फैक्टरी जा रहे और फैक्टरी से काम कर लौट रहे श्रमिकों से मोबाइल व नकदी छीन रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 29 पार्ट वन, पार्ट टू, सेक्टर 25 पार्ट वन व पार्ट टू व पुराना औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 10 हजार छोटी बड़ी फैक्टरी हैं। यहां लाखों प्रवासी श्रमिक काम करते हैं। ये झपटमारों का आसान शिकार है। सोमवार व मंगलवार को भी सेक्टर 29 में दो श्रमिकों से मोबाइल व नकदी छीनी गई है। एक जनवरी से अब तक श्रमिकों से झपटमारी की 12 वारदातें हो चुकी है। जबकि 2023 में तो ये आंकड़ा कई गुना है। औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस के तीन थाने भी हैं। बावजूद इसके पुलिस श्रमिकों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। हालांकि पुलिस वारदात के बाद झपटमारों तक पहुंचने में कामयाब हो जाती है। उनको गिरफ्तार भी किया जाता है। झपटमार जेल से जमानत पर आकर फिर वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिकों की मांग पर बनाए दो थाने-

सेक्टर 29 में 2019 में एक फैक्टरी मालिक की फैक्टरी में घुसकर हत्या कर दी थी। फैक्टरी मालिक से लाखों रुपये लूटे गए थे। फैक्टरी मालिकों व श्रमिकों की सुरक्षा के लिए यहां सेक्टर 29 में पुलिस थाना बनाया गया। इससे दो किलोमीटर की दूसरी पर चांदनी बाग पुलिस थाना है। सबसे अधिक वारदातें इन दोनों थानों के बीच में ही होती है। इसके अलावा पुराना औद्योगिक क्षेत्र में भी एक पुलिस थाना बनाया गया लेकिन श्रमिकों को इसका कोई खास लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन


फरवरी में इन वारदातों ने उठाए सवाल-

- सोमवार को चांदनी बाग थाना के पास मोबाइल पर बात कर रहे श्रमिक से मोबाइल झपटा।
- मंगलवार को कृष्णा गार्डन के पास श्रमिक से मोबाइल व दो हजार रुपये लूटे।
- फरवरी के पहले सप्ताह में काबड़ी रोड पर नरेला के श्रमिक से मारपीट कर मोबाइल व तीन हजार रुपये लूटे।
- आठ फरवरी को सेक्टर 29 में श्रमिक से मोबाइल लूटा।
- 10 फरवरी को काबड़ी रोड स्थित भारत नगर में ड्यूटी से लौट रहे श्रमिक से मोबाइल व नकदी लूटी।

अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने का प्रयास- एसपी
अपराधिक वारदातों में कमी आई है। औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस की गश्त कड़ी है। झपटमारों को वारदातों के बाद जल्द पकड़ा जा रहा है। 2023 में वारदातों में लगभग 20 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत सिंह शेखावत, एसपी पानीपत।

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed