फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Indigenous machines competing with the machines of China and Taiwan

Panipat News: चीन और ताइवान की मशीनों को टक्कर दे रही स्वदेशी मशीन

Sat, 11 Mar 2023 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 11 Mar 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Indigenous machines competing with the machines of China and Taiwan
पानीपत। नई अनाज मंडी में आयोजित होमटेक्स टेक्सटाइल प्रदर्शनी में चीन, ताइवान, लुधियाना, दिल्ली, सूरत व पानीपत की टेक्सटाइल मशीनों का जलवा देखने को मिला। पहले दिन कई कंपनी पीएनजी पाइपलाइन के बर्नर भी लेकर पहुंची। प्रदर्शनी में दिखाई जा रही आधुनिक तकनीक की मशीनें कुछ ही मिनटों में कपड़ा तैयार कर सकती है। प्रदर्शनी में उद्यमी फ्लैट निटिंग, क्वलटिंग मशीन, डिजिटल प्रिंट मशीन, कारपेट टफटिंग, कंप्यूटराइजड निटिंग, विविंग मशीन, इलेक्ट्रानिक जैकार्ड व बर्नर की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यातिथि शहर विधायक प्रमोद विज, अति विशिष्ट अतिथि डायर्स एसोसिएशन पानीपत के प्रधान भीम राणा और पानीपत इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान प्रीतम सचदेवा और चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत चैप्टर के प्रधान विनोद खंडेलवाल रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आयोजक मनोज सिन्हा ने बताया कि वह तीन वर्षों से पानीपत में टेक्सटाइल मशीनरी की प्रदर्शनी लगा रहे हैं। उद्यमियों को यहां बेहतर मशीन मिलती हैं। एक ही छत के नीचे उद्यमी व कंपनी मिलती है। विभिन्न कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर ही हैं। लुधियाना, दिल्ली, सूरत व पानीपत की कंपनियां अपनी मशीनों की विशेषताएं बता रही है। चीन व ताइवान की मशीनें भी यहां है। प्रदर्शनी में अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी से स्वदेशी मशीनों को बढ़ावा
अब उद्यमी चीन को टक्कर देने के लिए यहीं पर उच्च तकनीक की मशीनें बनवा रहे हैं। भारत में बनी मशीनें चीन को कड़ी टक्कर दे रही है। चीन की मशीनों की कीमत कुछ कम है लेकिन गुणवत्ता स्वदेशी मशीनों की अच्छी है। इसलिए स्वदेशी मशीन पहली पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed