{"_id":"68095b7fe5b05db1270ac8b4","slug":"incoming-reduced-by-half-lifting-still-could-not-pick-up-pace-panipat-news-c-244-1-pnp1001-135842-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आवक आधी तक घटी, उठान फिर भी नहीं पकड़ पाया गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आवक आधी तक घटी, उठान फिर भी नहीं पकड़ पाया गति
विज्ञापन
पानीपत। अनाज मंडियों में गेहूं की आवक अब घटने लगी है। जबकि उठान तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। ऐसे में किसानों के लिए मंडी में आज भी परेशानी बनी हुई है। मंडियों में अब तक 275809 मीट्रिक टन आवक हुई है। प्रतिदिन की आवक भी घटकर 8037 मीट्रिक टन पर आ गई है। जबकि एक दिन पहले यह 25568 मीट्रिक टन थी।
जिले की 12 मंडी व केंद्रों पर गेहूं की खरीद चल रही है। सरकारी खरीद का बुधवार को 23वां दिन रहा। जिले की मंडियों में अब तक 275809 मीट्रिक टन की आवक हुई है। इसमें से 268413 मीट्रिक टन की खरीद की है। एक दिन में 12748 मीट्रिक टन की खरीद की। अब तक 142825 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है। यह एक दिन में 12571 मीट्रिक टन रही है। अब तक उठान 52 प्रतिशत तक हुआ है। किसानों को अब 315 करोड़ रुपये की पेमेंट की है।
इसमें फूड एंड सप्लाई विभाग ने 25 करोड़, हैफेड़ ने 183 और एचडब्ल्यूसी ने 107 करोड़ रुपये की पेमेंट की है। पानीपत अनाज मंडी में आए किसान हरपाल और निरंजन ने बताया कि गेहूं कटाई का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। मंडियों में अब पछैती गेहूं या फिर थ्रेसर की गेहूं आ रही हैं। कंबाइन से काटी अधिकतर गेहूं मंडी में आ चुकी है। इस पूरे सीजन में मंडियों में गेहूं उठान अपेक्षाकृत नहीं हुआ है। ऐसे में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। प्रशासन और एजेंसी अधिकारी केवल दावों तक ही सीमित रहे हैं। मंडियों में आज भी गेहूं डालने को उचित जगह नहीं मिल पा रही है। पूरी मंडी में एजेंसियों का खरीदा गेहूं रखा है। ऐसे में किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
इस मंडी में इतना गेहूं खरीदा
पानीपत मंडी में 28482.2 मीट्रिक टन की आवक हुई है। इसमें 2973.6 मीट्रिक टन की खरीद की और 18410.9 मीट्रिक टन का उठान किया है। बाबरपुर मंडी में 15349.3 मीट्रिक टन में से 15121 की खरीद की और 15650 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई है। बबैल मंडी में 4197.5 मीट्रिक टन की आवक में से 4169.6 की खरीद की और 2963.6 का उठान किया। बापौली मंडी में 26166.4 में से 25996.5 मीट्रिक टन की खरीद की है। इसमें से 13835 का उठान किया। सनौली मंडी में 3772.1 में से 3772.1 की आवक और 2939.4 का उठान किया है। समालखा मंडी में 78664 आवक में से 61286.6 की खरीद की और 35816.6 मीट्रिक टन का उठान किया है। मतलौडा मंडी में 53908 मीट्रिक टन की आवक और 44523 की खरीद की। इसमें से 28021.9 एमटी का उठान किया है। छिछड़ाना केंद्र पर 13034.7 एमटी में से 12964.4 एमटी की खरीद की है। इसमें 7069.6 एमटी का उठान किया है। उरलाना कलां में 2610.7 एमटी की आवक हुई। इसमें से 2410.9 एमटी की खरीद और 1714.3 मीट्रिक टन का उठान किया है। इसराना मंडी में 37174.9 एमटी की आवक और 36430.9 एमटी की खरीद और 2223.2 का उठान किया है। अहर केंद्र पर 7891.9 एमटी की आवक में से 7574.9 की खरीद की है और 4951 का उठान किया है।