{"_id":"605186fd8ebc3e59144f1250","slug":"income-tax-raid-on-samalkha-congress-mla-house-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा के करीबी पर दबिश : विधायक धर्म सिंह छौक्कर के कई ठिकानों पर ईडी व आयकर विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा के करीबी पर दबिश : विधायक धर्म सिंह छौक्कर के कई ठिकानों पर ईडी व आयकर विभाग का छापा
Wed, 17 Mar 2021 10:05 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:05 AM IST
सार
- समालखा के कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के ठिकानों पर पहुंची आयकर विभाग की टीम
- सुबह 6 बजे करीब 20 आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने दी दस्तक
- विधायक पर टैक्स चोरी करने का आरोप
विज्ञापन
समालखा में कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर आईटी की रेड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के निवास, कार्यालयों और पेट्रोल पंप पर छापा मारा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के करीबी विधायक के चंडीगढ़, पंचकूला, रोहतक, गुरुग्राम, दिल्ली स्थित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां 300 से अधिक सदस्यों वाली टीमों ने कार्रवाई की। दोपहर बाद विधायक को लेकर टीम पंचकूला स्थित आयकर भवन पहुंची और उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
विधायक के ठिकानों पर हुई कार्रवाई को आय से अधिक संपत्ति, जमीन की खरीद-फरोख्त और टैक्स अनियमितताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। विभाग ने सुबह 6:00 बजे सभी जगह पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समालखा नई अनाज मंडी स्थित कार्यालय, जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंप और उसके पीछे बनी कोठी और उनके रिश्तेदारों के यहां छापा मारा। टीम छह गाड़ियों में मौके पर पहुंची थी। वहीं पंचकूला और अन्य जगहों पर भी उसी समय कार्रवाई हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था।
विज्ञापन
टैक्स अनियमितताओं से जुड़ा बता रहे हैं मामला
कांग्रेस विधायक पर टैक्स चोरी का आरोप है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार कांग्रेस विधायक से संपत्ति का ब्योरा और अन्य जानकारियां मांगी गई हैं। सूत्रों के अनुसार उनका एक नामी ब्रांड में भी शेयर हैं, जिसे लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन