Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students preparation for the Mathematics Olympiad assessed through a practice test

Panipat News: अभ्यास परीक्षा से परखी विद्यार्थियों की गणित ओलंपियाड की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Students preparation for the Mathematics Olympiad assessed through a practice test
गणित ओलंपियाड की तैयारी परखी, कमजोर विद्यार्थियों के लिए लगेंगी विशेष कक्षाएं
विज्ञापन

मिशन सफलता के तहत जिले के सभी सरकारी स्कूलों में हुई अभ्यास परीक्षाएं, छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। जिले के सभी खंडों के सरकारी स्कूलों में शनिवार को गणित ओलंपियाड और मिशन सफलता 2026-27 के तहत विशेष अभ्यास परीक्षाएं आयोजित की गईं। इनमें कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षाओं के माध्यम से गणित ओलंपियाड की तैयारी परखने के साथ बोर्ड परीक्षाओं के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुसार विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने बताया कि मिशन सफलता का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन करना, कमजोरियों की पहचान करना और बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

इसके तहत सभी स्कूलों में नियमित अभ्यास परीक्षाएं और कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उप-जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला गणित विशेषज्ञ एवं पीजीटी गणित रणबीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम, पुराने प्रश्नपत्रों, महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रश्न बैंक के माध्यम से अभ्यास करवाया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का विश्लेषण कर विषयवार कमजोरियों को दूर किया जाएगा।

चार श्रेणियों में होगा विद्यार्थियों का मूल्यांकन
परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों को चार श्रेणियों में बांटा जाएगा। 95 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को कठिन और विश्लेषणात्मक प्रश्नों का अभ्यास करवाया जाएगा। 80 से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों की विषयगत समझ, उत्तर लेखन और समय प्रबंधन पर ध्यान दिया जाएगा।

50 से 80 प्रतिशत अंक लेने वाले विद्यार्थियों की मूलभूत अवधारणाएं मजबूत कर महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करवाया जाएगा। वहीं, 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन और विशेष उपचारात्मक कक्षाएं दी जाएंगी।
शिक्षा विभाग का लक्ष्य सामूहिक प्रयासों से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल करना है।
26, 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed