फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Incidents of theft are not stopping in the city

भतीजी की शादी में छपरा गया मकान मालिक, घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Incidents of theft are not stopping in the city
पानीपत। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दिन में चोरी की दो से तीन घटनाएं हो रही हैं। पुलिस की गश्त और नाकाबंदी के बावजूद आए दिन चोरी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को शहर में तीन चोरी की तीन घटनाएं सामर्ने आइं।
विज्ञापन

पहली घटना में जसवीर कॉलोनी निवासी प्रेम लाल ने बताया कि वह 25 मई को अपनी भतीजी की शादी में जिला छपरा बिहार परिवार सहित गया था। 11 जून को घर वापस लौटा तो उसने ताला खोलकर घर के देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। छत के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। समान चेक किया तो देखा कि बेड में रखी हुई 18 साड़ियों समेत एक सोने के अंगूठी, एक नाक कोका, कान का झुमका, चांदी की पायल, एक चांदी, चांदी पिन चोरी हो गई थी। तहसील कैंप थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

दूसरी घटना में यूपी के उन्नाव निवासी सुरजीत ने बताया कि वह पानीपत के गांव पसीना कलां स्थित नरेश कॉलोनी में रहता है। वह 12 जून की रात करीब 11 बजे वह कमरे का ताला लगाकर छत पर सोने गया था। सुबह करीब चार बजे उठा तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। सामान चेक किया तो देखा कि 11 हजार की नकदी, मोबाइल फोन चोरी मिला। उसने आस पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उसने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में रोहतक के गांव भराण निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह हाल में पानीपत की बतरा कॉलोनी में रहता है। 13 जून की सुबह करीब सवा 10 बजे वह अपना मोबाइल चाय की दुकान में रखकर फैक्टरी में चाय देने चला गया था। चाय देकर वापस आया तो देखा कि मोबाइल फोन चोरी हो गया है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed