{"_id":"66a2fe3697cea88a1302f36b","slug":"in-the-old-haridwar-road-there-are-stones-and-at-some-places-there-are-potholes-a-test-for-the-kanwariyas-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121702-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुराना हरिद्वार रोड में कहीं रोड़ी तो कहीं गड्ढे, कांवड़ियों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुराना हरिद्वार रोड में कहीं रोड़ी तो कहीं गड्ढे, कांवड़ियों की परीक्षा
विज्ञापन
सनौली। पुराना हरिद्वार रोड पर कांवड़ियों की परीक्षा ली जा रही है। पिछले एक साल से प्रशासन और पीडब्ल्यूडी दावों में खेल रहा है। यहां 12 किलोमीटर की सड़क के टुकड़े में से आधे पर ही निर्माण हो पाया है। इसमें भी कहीं छोड़ दिया गया है तो कही पर बजरी डाली गई हैं। ऐसे में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीडब्ल्यूडी बबैल नाका से छाजपुर तक पुराना हरिद्वार रोड को बना रहा है। इसकी लंबाई करीब 12 किलोमीटर है। सड़क पर कई जगह निर्माण कार्य नहीं हुआ है। जबकि कई जगह आधा अधूरा काम है। कांवड़ मेले के दौरान प्रदेशभर के कांवड़ियों ने आना शुरू कर दिया है। पुराना हरिद्वार रोड पर सबसे कांवड़िए आते हैं। उनको यहां आधी अधूरी सड़क पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कोट्स फोटो
पैदल चलना भी मुश्किल
राजा खेड़ी गांव निवासी बोधराज ने बताया कि पुराना हरिद्वार रोड पर पैदल चलना मुश्किल है। यहां कई जगह तो गाड़ी चलने को भी रास्ता नहीं है। पिछले साल भी कांवड़ के दिनों में सड़क को लेकर मुद्दा उठा था, लेकिन सब दावों तक सिमटकर रह गया।
विज्ञापन
कोट्स फोटो
अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
बरसत रोड निवासी गुलशन ने बताया कि पुराना हरिद्वार रोड पर आगे दौड़ पीछे छोड़ वाला काम हो रहा है। ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहा है। अधिकारियों का तरफ कोई ध्यान नहीं है। अब कांवड़ यात्रा में शिव भक्तों की परीक्षा ली जा रही है।
वर्जन :
ठेकेदार को काम पूरा करने की दी गई हिदायत
पुराना हरिद्वार रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क का कई जगह बीच में काम छोड़ा गया है। ठेकेदार को इसका निर्माण पूरा करने की कही गई है। कांवड़ियों की सुविधा के लिए पानी डलवाया जा रहा है। इसके साथ रोलर चलवाकर बजरी को दबाया जा रहा है।
रविंद्र कादियान, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।