फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In the investigation of CM Flying, 185 kg of wheat was found less at the ration depot

Panipat News: सीएम फ्लाइंग की जांच में राशन डिपो पर 185 किलो गेहूं मिला कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
In the investigation of CM Flying, 185 kg of wheat was found less at the ration depot
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने एक बार फिर राशन डिपो पर छापामारी कर राशन का फर्जीवाड़ा पकड़ा है। राशन डिपो पर ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार गेहूं नहीं मिला। डिपो पर 185 किलो गेहूं कम मिला। इसके बाद डिपोधारक के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से राशन डिपो संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम में उप निरीक्षक शेर सिंह ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक सज्जन पाल की संयुक्त टीम के साथ वार्ड-15 में कंचन बाला के राशन डिपो की चेकिंग की। डिपोधारक कंचन बाला और उसका लड़का अंबर हाजिर मिला। उनकी मौजूदगी में राशन डिपो का भौतिक निरीक्षण किया गया। ऑनलाइन रिकार्ड के अनुसार डिपो में बाजरा 912 किलोग्राम, चीनी 429 किलोग्राम और गेहूं 6208.299 किलोग्राम होनी चाहिए थी, लेकिन भौतिक निरीक्षण के दौरान बाजरा 912 किलोग्राम, चीनी 429 किलोग्राम और गेहूं 6022.440 किलोग्राम मिला। गेहूं 185.859 किलोग्राम कम मिला। गेहूं कम होने पर डिपोधारक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। ऐसे में यहां पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर का उल्लघंन पाया गया। डिपो धारक कंचन बाला के विरुद्ध ईसी एक्ट के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed