{"_id":"69dab94f06f82e4ac90dba5d","slug":"in-the-event-of-a-fire-100-home-guard-personnel-will-take-charge-panipat-news-c-244-1-pnp1012-155335-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आग लगने की स्थिति में होमगार्ड के 100 जवान संभालेंगे कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आग लगने की स्थिति में होमगार्ड के 100 जवान संभालेंगे कमान
विज्ञापन
पानीपत। दमकलकर्मियों की 22 सूत्रीय मांगों के लिए हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। कांग्रेस और किसान संगठनों ने भी दमकलकर्मियों के धरने को अपना समर्थन दिया। वहीं, पानीपत में लगातार आग लगने की घटनाओं को देखते हुए 100 होमगार्ड विभाग में भेजे गए हैं।
होमगार्ड तैनात होने से विभागीय अधिकारियों ने फिलहाल राहत की सांस ली है। शनिवार को भी जिले में पांच स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। हालांकि, कहीं पर बड़ा हादसा नहीं हुआ। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के बैनर तले बुधवार को दमकल विभाग में तैनात अनियमित कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की दी।
पहले हड़ताल को दो दिन के लिए रखा गया था लेकिन, 22 सूत्रीय मांग पर सहमति न बनने के कारण हड़ताल को अनिश्चित कालीन कर दिया गया। एक साथ 100 कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विभाग के पास मात्र 25 कर्मचारी ही रह गए थे। जिस कारण विभाग ने 100 होमगार्ड की मांग की थी पर उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया गया था। इसके बाद पानीपत में पिछले तीन दिन से लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही है। शनिवार को पूरे जिले में 11 स्थानों पर आग लगने की की घटना हुई थी। आग पर काबू पाने के लिए टीमों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।