{"_id":"6ad252b544e8f147560c9e8a","slug":"in-some-places-the-bharat-milap-reunion-of-bharat-and-rama-brought-tears-to-peoples-eyes-while-elsewhere-the-lanka-dahan-the-burning-of-lanka-captivated-the-audience-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166142-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कहीं भरत मिलाप ने भिगोईं आंखें, तो कहीं लंका दहन ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कहीं भरत मिलाप ने भिगोईं आंखें, तो कहीं लंका दहन ने बांधा समां
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म सभा मॉडल टाउन में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत : सभा
मॉडल टाउन और भीमगोड़ा में दिखा भ्रातृप्रेम, आठ मरला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे; हैदराबादी रामलीला में केवट संवाद ने मोहा मन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर की विभिन्न रामलीला कमेटियों की ओर से आयोजित मंचन में धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कहीं राम-भरत के प्रेम और त्याग की गाथा ने दर्शकों की आंखें नम कीं, तो कहीं हनुमान के लंका दहन और केवट संवाद के सजीव मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मॉडल टाउन और भीमगोड़ा में भरत मिलाप का भावुक मंचन
श्री सनातन धर्म रामलीला सभा, मॉडल टाउन में भरत मिलाप का मार्मिक मंचन किया गया। पिता दशरथ के निधन और राम के वनवास की सूचना मिलने पर भरत ने अयोध्या की राजसत्ता ठुकरा दी और राम को वापस लाने के लिए माताओं व प्रजा के साथ चित्रकूट पहुंचे। राम से मिलन और उनकी चरण पादुकाएं सिर पर रखकर अयोध्या लौटने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
मंचन में राम की भूमिका बलजीत टूर्ण, भरत की गोपी काठपाल, लक्ष्मण की अनूप छाबड़ा और सीता की भूमिका आकाश खुराना ने निभाई। सभा प्रधान तरुण गांधी ने कहा कि आज के दौर में संपत्ति के लिए विवाद होते हैं, जबकि भरत का चरित्र त्याग, प्रेम और मर्यादा की सीख देता है।
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म सभा मंदिर, भीमगोड़ा (वार्ड-9) में भी भरत चरित्र का मार्मिक मंचन किया गया।
आठ मरला में लंका दहन, हैदराबादी रामलीला में केवट संवाद
आठ मरला रामलीला ग्राउंड में श्री महावीर राम नाटक एकता क्लब की ओर से लंका दहन का भव्य मंचन किया गया। प्रधान योगेश शर्मा की देखरेख में आयोजित लीला में हनुमान द्वारा लंका जलाने के दृश्य के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
वहीं, दी हैदराबादी रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब की ओर से केवट संवाद और भरत मिलाप के प्रसंगों का मंचन किया गया। गंगा तट पर केवट और प्रभु राम के बीच संवाद के दृश्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। लीला के समापन पर अतिथियों ने आरती की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
43