{"_id":"627048725ad074066a7fadd7","slug":"in-severe-heat-people-crave-for-water-due-to-power-cuts-and-social-workers-quenched-their-thirst-panipat-news-knl1069023123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयंकर गर्मी में बिजली कटों से पानी को भी तरसे लोग तो समाजसेवियों ने बुझाई प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयंकर गर्मी में बिजली कटों से पानी को भी तरसे लोग तो समाजसेवियों ने बुझाई प्यास
विज्ञापन
पानीपत। 40 से 42 डिग्री की तपाने वाली गर्मी में बिजली कट भी धड़ाधड़ लग रहे हैं। इसकी वजह से लोग पीने के पानी को भी तरस रहे हैं। ऐसे में शहर के कुछ समाजसेवियों ने लोगों की प्यास ठंडे पानी से बुझाने का प्रण ले लिया है। ये लोग रोजाना सुबह आठ बजे से रात को 12 बजे तक लोगों को पानी पिलाने के काम पर जुट गए हैं। इनमेें कुछ तो शहर के दुकानदार हैं तो कुछ बाजार प्रधान हैं। इन्होंने अपनी एक संस्था बनाई है। संस्था के तीन टैंकर हैं, जिनमें ठंडा और स्वच्छ पानी भरकर लोगों तक निशुल्क सेवा देने का काम रहे हैं।
सोमवार को ठंडे पानी से भरा इनका एक टैंकर लाल बत्ती स्थित स्कूल में गया। पता चला कि यहां लाइट न होने की वजह से बच्चों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा था। इन समाजसेवियों ने तुंरत प्रभाव से ठंडे पीने के पानी के टैंकर का इंतजाम किया और इसे स्कूल में खड़ा कर दिया। स्कूल की छुट्टी होने तक पानी के टैंकर से बच्चों ने अपने सूख गले की प्यास बुझाई। स्कूल प्रबंधन ने इन समाजसेवियों का धन्यवाद करते हुए आग्रह किया कि जब तक लाइट की सही व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक रोजाना एक पानी का टैंकर स्कूल टाइम में स्कूल परिसर में भिजवाने का काम करें। इसे इन समाजसेवियों ने सहर्ष स्वीकार किया।
वहीं, इंदिरा कॉलोनी के लोगों का भी यही हाल देखने को मिला। लाइट न मिलने की वजह से इन लोगों के घरों में सरकारी ट्यूबवेल का पानी सप्लाई नहीं हो सका। सोमवार सुबह कॉलोनी के लोगों ने इन समाजसेवियों को फोन किया तो इन्होंने तुरंत प्रभाव से दूसरा पानी का टैंकर कॉलोनी में पहुंचा दिया। जिसके बाद लोग लाइन लगाकर टैंकर से पीने का पानी भरते नजर आए।
विज्ञापन
करते हैं 16 घंटे सेवा ताकि कोई न रह जाए प्यासा
इंसार बाजार प्रधान एवं सहयोग परिवार संस्था के अध्यक्ष गौरव लीखा ने बताया कि उनकी टीम रोजाना 16 घंटे तक प्यासे लोगों को पानी पिलाने का काम करती है, ताकि इस भयंकर गर्मी में कोई प्यासा न रहे। उनकी टीम में मोहित बजाज, पंकज दुआ, रचित जग्गा, ललित कुमार, आशू दुआ, अनिल रेवड़ी, आशू टूटेजा सुबह 8 बजे से लेकर रात 12 बजे तक सेवा भाव से इस काम में जुटे रहते हैं।