फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In Kabri, two cousins attacked fatally with a rod

काबड़ी में फुफेरे, दो चचेरे भाइयों ने रॉड से किया जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
In Kabri, two cousins attacked fatally with a rod
पानीपत। गांव काबड़ी में एक फुफेरे और दो चचेरे भाइयों ने मिलकर युवक पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने रंजिश के चलते वारदात अंजाम दी। हमले में युवक के सिर और आंख पर गंभीर चोट लगी है। पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव काबड़ी निवासी अरुण पुत्र नेमपाल ने बताया कि वह दसवीं कक्षा का छात्र है। उसके चचेरे भाई संदीप, अक्षय और फुफेरा भाई सलिंद्र उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। मंगलवार को सुबह भैंसों को चारा डालने के लिए पशुबाड़े में जा रहा था। जब वह पशुबाड़े वाली गली के मोड़ पर पहुंचा तो अक्षय, संदीप और सलिंद्र तीनों स्प्लेंडर बाइक पर घात लगाकर बैठे हुए थे। आरोपी अक्षय ने उस पर लोहे की रॉड से हमला करना शुरू दिया। आरोपियों ने उसकी आंख और सिर पर हमला किया। वहीं आरोपी संदीप और सलिंद्र ने डंडों से उस पर वार किए। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी झूठे मामलों में फंसाने, जान से मारने की धमकी देकर रॉड समेत फरार हो गए।
विज्ञापन

युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजपाल सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed