फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In enmity, the young man was called out and stabbed him

रंजिश में युवक को बाहर बुलाकर मारा चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
In enmity, the young man was called out and stabbed him
कच्चा कैंप में पांच युवकों ने पुरानी रंजिश में एक युवक को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कच्चा कैंप स्थित गुरुनानक पुरा निवासी रामसिंह ने बताया कि बुधवार रात को उनकी कॉलोनी में हनुमान सभा चल रही थी। वह भी बैठा था। पौने 11 बजे वहां पर हर्ष खुंगर ,हर्ष छाबड़ा, आयुष डाबर, राहुल व छोटू नाम के युवक आए। इन्होंने उसे आवाज देकर बाहर बुलाया। ये युवक उससे पुरानी रंजिश रखे हुए थे। आते ही उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। हर्ष ने उसके पेट में चाकू मार दिया। बाकी चारों ने लात-घूसों से उस पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शोर मचाने के बाद वहां लोग आ गए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अब पुलिस आरोपियों तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed