फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In a state of intoxication, a young man entered the businessman's house with a revolver, created a ruckus for two and a half hours, made eight fires

नशे की हालत में कारोबारी के घर रिवॉल्वर लेकर घुसा युवक, ढाई घंटे मचाया उत्पात, किए आठ फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
In a state of intoxication, a young man entered the businessman's house with a revolver, created a ruckus for two and a half hours, made eight fires
बिशन स्वरूप कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे नशे की हालत में पड़ोसी युवक लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर कारोबारी के मकान में घुस गया। इसके बाद ढाई घंटे तक उत्पात मचाया। इस दौरान आरोपी युवक ने तीन फायर सैलून के बाहर और तीन घर में घुसने के बाद किए। एक के बाद एक छह फायर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सीआईए और शहर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर घर को चारों तरफ से घेर लिया। जब पुलिस ने अंदर घुसने का प्रयास किया तो भी आरोपी युवक ने फायर कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक के चाचा मौके पर पहुंचे, जिनके कहने पर उसने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

धर्मगढ़ निवासी रोबिन उर्फ नीटू सिंगरोहा (32) फिलहाल बिशन स्वरूप कॉलोनी में रहता है। वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नशे की हालत में प्रेम अस्पताल के सामने पहुंचा। यहां उसने शहजाद सैलून के बाहर खड़े होकर तीन फायर किए और फिर वह कारोबारी इंद्र सिंह कटारिया के मकान में घुस गया और अंदर से गेट बंद कर लिया। वहां काफी देर बैठने के बाद कटारिया हाउस के किराएदार जितेंद्र शर्मा को देखते ही उसने रिवाल्वर तान दी। इस पर जितेंद्र डर कर घर के अंदर भागा और एसपी शशांक कुमार सावन एवं शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील शर्मा को सूचना दी। सूचना पर तीनों सीआईए और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र और इंस्पेक्टर सुनील समेत कई पुलिसकर्मी घर के अंदर गए तो रोबिन ने पास आने पर गोली चलाने की धमकी दी। यही नहीं पास जाने का प्रयास करने पर रोबिन हवाई फायर करने लगा। एक के बाद एक तीन फायरिंग से पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रिश्ते में चाचा लगने वाले बार एसो. के पूर्व प्रधान के आने पर किया सरेंडर
पुलिस के समझाने पर जब बात नहीं बनी तो आरोपी युवक के रिश्ते में चाचा लगने वाले बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह सिंगरोहा से संपर्क साधा गया। इसके बाद चाचा सत्येंद्र ने घर के अंदर जाकर रोबिन को समझाने का प्रयास किया और सरेंडर करने के लिए कहा। करीब 10 मिनट की कोशिश के बाद रोबिन ने सत्येंद्र को रिवाल्वर सौंपकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पांच खोल और छह कारतूस बरामद किए
आरोपी युवक के सरेंडर करने पर पुलिस ने रिवाल्वर को अनलोड किया और रोबिन की जेब से कारतूस निकाले गए। पुलिस के अनुसार पांच खोल और छह कारतूस बरामद किए गए हैं। रिवाल्वर रोबिन के भाई संदीप की है, जो पेशे से वकील हैं। रिवाल्वर कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी रोबिन से पूछताछ करने में जुटी है।

आरोपी को गिरफ्तार कर की जा रही पूछताछ
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी ने पुलिस पर भी एक फायर किया। गनीमत रही कि गोली पास से निकल गई, केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed