फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In 11 days of the leprosy campaign, eight leprosy patients were found and 8373 were suspected

Panipat News: कुष्ठ रोग अभियान के 11 दिन में कुष्ठ रोगी मिले आठ, 8373 संदिग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
In 11 days of the leprosy campaign, eight leprosy patients were found and 8373 were suspected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक से 14 अगस्त तक कुष्ठ रोग खोज अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के 11 दिन में विभाग की 208086 घरों में 990647 व्यक्तियों की जांच की गई। इनमें 8373 व्यक्ति कुष्ठ रोग के संदिग्ध मिले और जांच के बाद आठ कुष्ठ रोगी मिले। जिनका इलाज जिला नागरिक अस्पताल से चल रहा है। संदिग्ध मरीजों का पीएचसी व सीएचसी पर चिकित्सक अपने स्तर पर इलाज कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो सप्ताह तक चलने वाले कुष्ठ रोग खोज अभियान के 11 दिन में 885 टीमें ने 208086 घरों में 990647 व्यक्तियों की गई। जिनमें 8373 व्यक्ति कुष्ठ रोग के संदिग्ध मिले और आठ कुष्ठ रोगी मिले। कुष्ठ रोगियों की इलाज जिला नागरिक अस्पताल से चल रहा है। संदिग्ध मरीजों को पीएचसी व सीएचसी पर इलाज कर दवा दी जा रही है। अभियान के दौरान लगभग 14 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग के धब्बों में दर्द नहीं होता है। कुष्ठ के धब्बों में जलन और चुभन नहीं होती है और त्वचा पर लाल तामिया दाग, त्वचा पर तेली चमक, हाथ पैरों में सूनापन होता है, जिसमें खुजली नहीं होती है। वे कुष्ठ रोग के धब्बों के दाग हो सकते है। कुष्ठ रोग का एमडीटी से पूरा इलाज हो जाता है जो सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह 14 अगस्त तक चलेगा। इसमें आशा वर्कर्स व एक पुरुष कर्मी डोर-टू-डोर जाकर लोगों की जांच कर रहे हैं। इन पर निगरानी के लिए 180 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है जो उनके प्रत्येक कार्य पर निगरानी रख रहे हैं। अब तक जिले में केवल आठ कुष्ठ रोगी मिले हैं जिनका इलाज जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed