फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Illegally installed 300 hoardings removed on Assandh Road

Panipat News: असंध रोड पर अवैध रूप से लगे 300 होर्डिंग्स हटाए गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Illegally installed 300 hoardings removed on Assandh Road
पानीपत। नगर निगम ने मंगलवार को असंध रोड पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स पर कार्रवाई की। इस दौरान इमारतों, सड़क और खंभों पर लगे करीब तीन सौ होर्डिंग हटा दिए। ये होर्डिंग समाजिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों एवं शिक्षण संस्थानों के थे।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि इस संबंध में 18 जनवरी को सावर्जनिक सूचना जारी कर चेतावनी दी गई थी। होर्डिंग्स के मालिकों से कहा गया था कि वे खुद इन्हें हटा लें। जिन इमारतों की छत पर दो फीसदी से ज्यादा हिस्से में होर्डिंग लगे थे, उन्हें भी चेतावनी दी गई थी। इन पर भी कार्रवाई की गई है। ये होर्डिंग नगर निगम की अनुमति के बिना लगाए गए थे। सभी को सात दिन का वक्त दिया गया था। इसके बाद मंगलवार को कार्रवाई की गई। नगर निगम के एक्सईएन राहुल पुनिया को नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनके नेतृत्व में अभियान चलाया गया। निगम कर्मचारी विक्रम राणा के साथ 10 कर्मचारियों को इस काम में लगाया गया है। दो ट्रैक्टर ट्रॉली की व्यवस्था कराई गई है। असंध रोड के बाद अब शहर के अन्य मार्गों से भी होर्डिंग और विज्ञापन हटाए जाएंगे। नोडल अधिकारी राहुल पुनिया ने बताया कि सभी मार्गों के किनारे और इमारतों की छतों पर लगे होर्डिंग्स और विज्ञापन हटाए जाएंगे। पहले चरण में लाल बत्ती चौक से लेकर रामलाल चौक और यमुना एनक्लेव तक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed