फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Illegal cuts opened in front of hotels and petrol pumps on the highway

Panipat News: हाईवे पर होटल व पेट्रोल पंप के आगे खोले अवैध कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts opened in front of hotels and petrol pumps on the highway
समालखा। नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबा, होटल व पेट्रोल पंप के आगे संचालकों ने अवैध कट लगा रास्ते बना लिए हैं। जीटी रोड के नाले का आरसीसी स्लैब तोड़कर नियमों की अनदेखी कर बनाए गए रास्ते हादसे को आमंत्रित कर रहे हैं। हाईवे के जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ देखकर भी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई की ओर से जीटी रोड और सर्विस रोड के बीच बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया है। नाले की ऊंचाई रोड से अधिक है, जिसे सीमेंट स्लैब से नाला को कवर किया गया है। जीटी रोड पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही को लेकर सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से लोहे की ग्रिल लगाई है ताकि रोड के बीच ग्रिल व ड्रेन के होने से वाहन एक से दूसरे रोड पर नहीं आते हैं। लोग भी पैदल रोड पार करने से बचते हैं। जिससे जीटी रोड के दोनों तरफ ग्रिल होने से हाइवे किनारे बने ढाबो, होटल व पैट्रोल पंप का धंधा चौपट हो गया था।
विज्ञापन

अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए सर्विस रोड किनारे के व्यवसायियों ने ग्रिल व स्लैब तोड़कर रास्ता खोलना शुरू कर दिया है, जबकि इस पर प्रतिबंध है। होटल व पेट्रोल पंप के सामने रास्ता खोलने का काम रात में अधिक होता है। जीटी रोड के पानीपत और दिल्ली लेन पर शहर से बाहर होते ही कई रास्ते खुले पडे हैं। कई जगहों पर तो ग्रिल ही गायब कर दी गई है। जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। एनएचएआई की ओर से हाईवे की सुरक्षा का जिम्मा निजी एजेंसी को सौंपा हुआ है। एजेंसी करोड़ों रुपये सुरक्षा और देखभाल के नाम पर सरकार से ऐंठ रही हैं। निजी एजेंसी के कारिंदे जीटी रोड पर गश्त करते हैं। बावजूद इसके सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस ओर उनका कोई ध्यान नहीं है। वे रास्ता खुला होने पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में हाईवे के अधिकारी पुनीत शर्मा का कहना है कि मामला अभी उसके संज्ञान में आया है। जल्दी ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा। नियम विरुद्ध रास्ता खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed