फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IGNOU starts MSc in Community Development and Extension Management course

Panipat News: इग्नू ने शुरू किया एमएससी इन कम्युनिटी डेवलपमेंट एंड एक्सटेंशन मैनेजमेंट पाठ्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
IGNOU starts MSc in Community Development and Extension Management course
पानीपत। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के लिए नए पाठ्यक्रम की शुरूआत की है। इग्नू ने गृह विज्ञान विषय में पहला पीजी पाठ्यक्रम शुरू किया है। इसका नाम एमएससी इन कम्युनिटी डेवलपमेंट एंड एक्सटेंशन मैनेजमेंट है।
विज्ञापन

यह जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने दी है। उन्होंने बताया कि इग्नू ने गृह विज्ञान विषय में एमएससी इन कम्युनिटी डेवलपमेंट एंड एक्सटेंशन मैनेजमेंट पाठ्यक्रम शुरू किया है। यह पाठ्यक्रम दो साल का है और यह अंग्रेजी माध्यम में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में पढ़ाया जायेगा। इसमें कम्युनिटी ऑर्गनाइजेशन, डेवलपमेंट कम्युनिकेशन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जेंडर और फील्ड रिसर्च जैसे विषय शामिल हैं। पहले साल में स्टूडेंट्स को डेवलपमेंट थ्योरी, कम्युनिटी ऑर्गनाइजिंग, मीडिया और डेवलपमेंट और आईसीटी कम्युनिकेशन टूल्स आदि विषय पढ़ाए जाते हैं। उनके पास एक फील्ड प्रैक्टिस प्रोजेक्ट भी होगा और वह लिंग या ग्रामीण विकास में ऐच्छिक विषय ले सकते हैं। दूसरे साल में ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट, चाइल्ड एंड मदर हेल्थ, सोशल बिहेवियर और रिसर्च मेथोडोलॉजी जैसे विषय शामिल होंगे। कोर्स में एक रिसर्च प्रोजेक्ट भी शामिल है। विद्यार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 80 क्रेडिट प्राप्त करने होंगे। क्रेडिट के अनुसार हर एक क्रेडिट के लिए औसतन 30 घंटे की पढ़ाई जरूरी है। इसमें कक्षा कार्य, असाइनमेंट्स, सेल्फ स्टडी, प्रोजेक्ट कार्य और परीक्षा की तैयारी शामिल है। पाठ्यक्रम करने के बाद विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपना कॅरिअर चुन सकते हैं। इसमें सरकारी और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में प्रोजेक्ट ऑफिसर, एनजीओ, सीएसआर, सोशल इंटरप्राइज में विशेषज्ञ, स्कूलों में पीजीटी शिक्षक, कौशल विकास से जुड़े कार्य, रिसर्चर और अकादमिक संस्थानों में शिक्षक आदि शामिल है इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिलों की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed