फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IGNOU exams will start from June 12

Panipat News: 12 जून से होगी शुरू होंगी इग्नू की परीक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
IGNOU exams will start from June 12
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की परीक्षाएं प्रशासनिक कारणों से दो की बजाय 12 जून से संचालित की जाएगी और 19 जुलाई तक चलेंगी। इग्नू की और से प्रदेश के सभी 42 परीक्षा केंद्रों को इस संबंध में सूचना भिजवा दी गई है। ये जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने दी।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र के लिए सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पुन: पंजीकरण 15 मई से शुरू कर दिए है। जिन विद्यार्थियों ने जुलाई-2024 में इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है, उनके लिए 30 जून तक पुन: पंजीकरण करवाना आवश्यक है। वहीं, ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने जनवरी 2025 सत्र में सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों जैसे एमबीए, एमसीए, एमकॉम, बीसीए आदि में दाखिला लिया है, उनको अपने अगले सेमेस्टर में पुन: पंजीकरण करवाना जरूरी है। इसकी अंतिम तिथि 30 जून है।
विज्ञापन




विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पुन: पंजीकरण करवा सकते है। दाखिले के समय विद्यार्थियों ने जो यूजर आईडी और पासवर्ड बनाया था, उसी का प्रयोग करके विद्यार्थी पुन: पंजीकरण करवा सकते है। यदि विद्यार्थियों को किसी तरह की कोई समस्या आती है तो इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल पर विजिट भी कर सकते हैं या फिर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल की ईमेल पर मेल भी कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed