{"_id":"612540e88ebc3e7a1f5e083d","slug":"if-the-doctor-did-not-give-liquor-to-the-sahib-then-the-wife-was-beaten-up-panipat-news-knl809760122","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर साहब को शराब के पैग बनाकर नहीं दिए तो पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर साहब को शराब के पैग बनाकर नहीं दिए तो पत्नी को पीटा
विज्ञापन
सेक्टर 13-17 में पति ने पत्नी पर पैग बनाने का दबाव बनाया, पत्नी ने मना किया तो पति ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने शिकायत पर पति, सास, ननद और जीजा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला डॉक्टर ने बताया कि उसकी शादी 4 अप्रैल 2010 को पानीपत निवासी एक डॉक्टर के साथ हुई थी। उनका एक निजी अस्पताल है। उनके आठ और पांच वर्षीय दो बच्चे हैं। 21 अगस्त की रात डेढ़ बजे पति और उसका जीजा दोनों शराब पीकर घर में आए। पति ने उस पर जीजा और उसका पैग बनाने का दबाव बनाया। उसने मना किया तो पति ने बाल पकड़कर उसे घसीटा और मारपीट की। आरोपी पति ने फिर दबाव बनाया, लेकिन उसने दोबारा फिर मना कर दिया। इस बार पति धारदार हथियार लेकर आया। पति के जीजा ने उसके हाथ पकड़े और पति ने उसे थप्पड़ मारे। इसके बाद पति ने उसके सिर पर हथियार से हमला कर दिया। जो उसके माथे पर लगा। वह खून से लथपथ हो गई। वह दौड़कर कमरे में गई और दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई।
सास और ननद खड़ी देखती रही, नहीं किया बचाने का प्रयास
पीड़ित का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट कर रहा था, उस समय सास और ननद दोनों घर पर ही थी। पीड़ित ने उनसे मदद मांगी, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों के चंगुल से छूटी। पीड़ित ने चरखी दादरी के सदर थाना में शिकायत दी, जहां से पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे पानीपत सेक्टर13-17 थाना में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पति, सास, ननद और जीजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
-राम निवास सिंह, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी