फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If the conspirator is not caught then we will hold a Mahapanchayat

Panipat News: साजिशकर्ता नहीं पकड़ा गया तो करेंगे महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
If the conspirator is not caught then we will hold a Mahapanchayat
पानीपत। कुराड़ गांव के किसान देवेंद्र की कैराना के मामौर गांव में गोली मारकर हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। इस संबंध में राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा परिवार से मुलाकात करने कुराड़ पहुंचे। मुलाकात करने के बाद गांव में एक बैठक की। उन्होंने कहा कि महासभा न्याय के लिए परिवार के साथ है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार नहीं किया तो जाट महासभा महापंचायत करेगी।
विज्ञापन

बीते 16 जून को कुराड़ के किसान देवेंद्र देशवाल की कैराना के मामौर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, परिजनों ने कुछ अन्य पर हत्या की साजिश करने के आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की थी। बुधवार को राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन देशवाल कुराड़ गांव में पहंंचे। उन्होंने पहले देवेंद्र देशवाल के परिजनों ने से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद गांव में एक बैठक की।
विज्ञापन

सचिन देशवाल ने कहा कि किसान देवेंद्र की हत्या साजिश के तहत कराई गई है। इसमें कुछ लोग साजिशकर्ता हैं। लेकिन पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं की कर रही। इस संबंध में जल्द ही महासभा के पदाधिकारी एसपी शामली, एसपी पानीपत से मिलेंगे और हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की जाएगी। आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए महासभा किसान परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि साजिश रचने वाले गिरफ्तार नहीं हुए तो महासभा जल्द ही महा पंचायत करेगी। वह आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed