फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If she could not become a mother, then she was thrown out of the house, absconding with her sister-in-law

मां नहीं बन पाई तो घर से निकाला, साली संग फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
If she could not become a mother, then she was thrown out of the house, absconding with her sister-in-law
पानीपत। सैनी कॉलोनी में एक विवाहिता मेडिकल कारणों से मां नहीं बन पाई तो ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। पति भी उसे छोड़कर अपनी साली के साथ फरार हो गया। महिला अब न्याय के लिए पुलिस थानों के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी शशांक कुमार सावन से गुहार लगाने के लिए महिला कार्यालय पहुंची और आपबीती सुुनाई। एसपी के आदेशों के बाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सास-ससुर और पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैनी कॉलोनी निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। वह मेडिकल प्राकृतिक कारणों से मां नहीं बन पाई तो ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति, सास व ससुर उसके साथ मारपीट करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि पति सास-ससुर के साथ मिलीभगत कर 11 मार्च को साली के साथ भाग गया। उसने 16 मार्च को जब दोनों को देख लिया था तो वह उन्हें घर ले आई । इसके बाद 19 मार्च को वे फिर से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर उसके सास-ससुर ने उसे घर से निकाल दिया। उसे धमकी दी वे उसे किसी भी कीमत में ससुराल में नहीं रखेंगे। महिला ने बताया कि पति का फिलहाल कोई अता-पता नहीं है। उसकी शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed