{"_id":"6366c9e65252053ad4053e92","slug":"if-he-lost-the-election-of-sarpanch-he-was-made-the-head-of-the-community-for-five-years-panipat-news-knl126570775","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतलौडा: सरपंच का चुनाव हारा, तो बिरादरी ने 5 साल के लिए बनाया प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतलौडा: सरपंच का चुनाव हारा, तो बिरादरी ने 5 साल के लिए बनाया प्रधान
विज्ञापन
मतलौडा। सरपंची का चुनाव हारने वाले राजू मल्होत्रा को पंजाबी बिरादरी ने पांच साल के लिए बिरादरी का प्रधान बना दिया। राजू को हार के गम से उभारने के लिए मौजूदा प्रधान ने इस्तीफा तक दे दिया। बाकी अन्य समुदाय के लोगों ने मौके पर ही उन्हें अपना प्रधान भी मान लिया और तुरंत प्रभाव से नई कार्यकारिणी गठित कर दी।
राजू को चुनाव में छह सौ मतों से हार मिली थी। पंजाबी समुदाय के लोगों का कहना है कि बिरादरी की प्रधानी उनकी हार के जख्मों पर मरहम लगाने का काम करेगी। इसे लेकर पंजाबी धर्मशाला में प्रधान मास्टर बिशनदास की अध्यक्षता में मतलौडा के पंजाबी बिरादरी के लोगों की बैठक भी हुई। इसमें पंजाबी बिरादरी ने सरपंच के प्रत्याशी राजू मल्होत्रा की हार पर मंथन किया। हार से हुई निराशा से उबारने के लिए पंजाबी बिरादरी के प्रधान 83 वर्षीय मास्टर बिशनदास ने अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया और सभी लोगों ने एकमत होकर राजू मल्होत्रा को पांच साल के लिए पंजाबी बिरादरी का प्रधान नियुक्त कर दिया।
इस मौके पर नवनियुक्त कार्यकारिणी भी घोषित की गई। इसमें उप प्रधान पद पर जितेंद्र तनेजा, सचिव जोनी, कैशियर देशराज और सुरेंद्रपाल को नियुक्त किया गया। इसके इलावा कमेटी के 10 सदस्य नियुक्त किए गए। नवनियुक्त प्रधान राजू ने कहा कि बिरादरी ने जो मान, सम्मान एवं जिम्मेदारी दी है, वे उसकी हमेशा गरिमा बनाए रखेंगे।