फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If garbage is thrown on the roads, a case will be registered

सड़कों पर कूड़ा डाला गया तो दर्ज होगा केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
If garbage is thrown on the roads, a case will be registered
पानीपत। सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट लोगों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। शहर के कुछ नेता सिर्फ फोटो सेशन करा रहे हैं जबकि सदन की बैठक बुलाने का उनके पास समय नहीं है। जानबूझकर सड़क पर कूड़ा डलवाकर राजनीति की जा रही है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय और शासन को जा चुकी है। अब किसी ने शहर की सड़कों पर कूड़ा डाला तो उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। उक्त बातें मंगलवार को वरिष्ठ उप महापौर दुष्यंत भट्ट ने अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनने के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग नगर निगम को ब्लैकमेल करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उनके पास नगर निगम सदन की बैठक तक का समय नहीं है। भट्ट ने कहा कि हम सफाई के ठेकेदारों के बंधक नहीं हैं। निगम के 26 पार्षद और तीन मनोनीत पार्षद मिलकर सफाई के टेंडर का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को उनके अनुसार काम करना होगा।
विज्ञापन

मशीन करती थी केवल तीन रोड पर काम
दुष्यंत भट्ट ने कहा कि रोड स्वीपिंग मशीन का टेंडर छह रोड की सफाई है। इनमें से तीन पर तो मरम्मत का काम चल रहा है बाकी तीन सड़कों की सफाई के लिए एक करोड़ रुपये महीना दिया जा रहा था। इस मशीन के साथ केवल छह कर्मचारी थे, अब बाकी कर्मचारी पता नहीं कहां से आ गए। टेंडर इस मशीन का रद्द हुआ तो शहर की सड़कों पर कूड़ा कैसे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed